देश

21 साल में IAS-IPS बन सकते हैं तो MLA-MP क्यों नहीं? तेलंगाना CM ने की उम्र घटाने की मांग; विशेष सत्र बुलाने का ऐलान

Delhi Protest: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शनिवार को चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र को घटाकर 21 साल करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की।

Image

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (फोटो साभार: @revanth_anumula)

Photo : Twitter

Delhi Protest: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शनिवार को युवाओं की राजनीति में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को लेकर वकालत की। उन्होंने केंद्र सरकार से नीट आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को तत्काल वापस लेने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र को घटाकर 21 साल करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री रेड्डी ने युवा और छात्र नेताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लंबे समय तक चले लोकतांत्रिक आंदोलन की ताकत का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार का जनता के दबाव के आगे झुकना युवा आंदोलन की ताकत को दर्शाता है, लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। आंदोलन में शामिल हजारों छात्र अभी भी कानूनी मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र से इन मामलों को तत्काल और बिना किसी शर्त के वापस लेने की मांग की।

प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग

रेवंत रेड्डी ने बार-बार होने वाली परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के कारण होने वाली मौतों पर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के शीर्ष नेतृत्व ने उन परिवारों से मुलाकात नहीं की, जिन्होंने परीक्षा से जुड़े तनाव के कारण अपने बच्चों को खो दिया।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से संसद में इन परिवारों के लिए सरकार की ओर से आर्थिक मुआवजे की मांग मजबूती से उठाने की अपील की।

चुनावी उम्र घटाने की मांग

रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना सरकार अगस्त की शुरुआत में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी, ताकि एक ऐतिहासिक संवैधानिक सुधार की मांग करने वाला प्रस्ताव पारित किया जा सके। उन्होंने कहा, ''अगर 21 साल की उम्र में कोई युवा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी बन सकता है, महापौर या स्थानीय निकाय का प्रतिनिधि बन सकता है, तो उसे विधायक या सांसद का चुनाव लड़ने से क्यों रोका जाना चाहिए?

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को सीधे विधायक, सांसद और मंत्री बनने का अवसर मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन, जर्मनी और सिंगापुर जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कहा, ''वह इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ चुनावी उम्र 25 से घटाकर 21 साल करने को लेकर व्यापक सहमति बनाने के लिए पैरावी करेंगे।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

झारखंड: प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल संचार प्रबंधक चलती ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच तेज

झारखंड: प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल संचार प्रबंधक चलती ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच तेज

सुप्रीम कोर्ट में आज CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर अहम सुनवाई, EC ने क्या-क्या कहा, जानिए क्या है पूरा विवाद?

सुप्रीम कोर्ट में आज CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर अहम सुनवाई, EC ने क्या-क्या कहा, जानिए क्या है पूरा विवाद?

आज की ताजा खबर, 27 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: उत्तर प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब' को लेकर अलर्ट...विधान परिषद के लिए मतगणना जारी, मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से रूस-यूक्रेन के बीच एक क्षेत्र में संघर्षविराम प्रभावी हुआ

आज की ताजा खबर, 27 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: उत्तर प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब' को लेकर अलर्ट...विधान परिषद के लिए मतगणना जारी, मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से रूस-यूक्रेन के बीच एक क्षेत्र में संघर्षविराम प्रभावी हुआ

गुवाहाटी होटल फायरिंग : 5 लोगों की हत्या से हड़कंप, वारदात पर बोले पुलिस कमिश्नर, बताई हत्याकांड की वजह

गुवाहाटी होटल फायरिंग : 5 लोगों की हत्या से हड़कंप, वारदात पर बोले पुलिस कमिश्नर, बताई हत्याकांड की वजह

'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्' : X पर राहुल गांधी ने पोस्ट किए 3 शब्द, सियासी लड़ाई जारी रखने के संकेत

'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्' : X पर राहुल गांधी ने पोस्ट किए 3 शब्द, सियासी लड़ाई जारी रखने के संकेत