Top 7 Tv News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और आज यानी 25 जुलाई को टीवी स्टार्स काफी एक्टिव नजर आए। एक तरफ तमाम स्टार्स ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र के इस्तीफे पर अपनी राय दी। इसके अलावा, कई स्टार्स ने सीजेपी से आगे का प्लान पूछा है। यानी स्टार्स अभी और प्रोटेस्ट देखना चाहते हैं। इसके अलावा, दीपिका सिंह ट्रोलिंग में फंस गई हैं। आइए आपको टीवी इंडस्ट्री में क्या क्या हुआ है? आइए आपको 7 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं।
हाल ही में अंजलि अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए। अंजलि के बॉयफ्रेंड पर गर्लफ्रेंड के पैसों खाने का आरोप ट्रोलर्स ने लगाया। अब इन आरोपों के खिलाफ जीशान खान खडे़ हुए हैं। उन्होंने अंजलि अरोड़ा का सपोर्ट किया और ट्रोलर्स को जवाब दिया।
हाल ही में सना सुल्तान ने एक बयान दिया है, जिसमें सना ने दावा किया है कि उन्हें लॉकअप का ऑफर मिला था, लेकिन वह इस शो में नहीं आना चाहती हैं। बता दें कि सना अलयांस में एंट्री लेने वाली हैं।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद अब राखी सावंत का एक बयान वायरल हो रहा है। राखी ने छात्रों की जीत पर खुशी जाहिर की है और फिर कहा है कि अगला नंबर नितिन गडकरी का लगेगा।
हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी ने लगातार 36 घंटे काम करने पर चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका ने बताया कि ये वो वक्त था जब वह नागिन 7 और बैटल ग्राउंड दोनों शूट कर रही थी। उस टाइम एक्ट्रेस 40-40 मिनट के नींद पर काम करने के लिए मजबूर हो गई थीं।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद तमाम स्टार्स इस प्रोजेस्ट पर अपनी राय रख रहे हैं। इस मामले में हिना खान ने भी पोस्ट किया है। हिना ने स्टूडेंट्स की जीत पर खुशी जाहिर की, लेकिन साथ ही उन्होंने नई मांग की है। हिना ने एजुकेशन माफिया को जड़ से खत्म करने की बात की है।
हाल ही में दीपिका सिंह वृंदावन गई थीं। यहां पर एक्ट्रेस ने वीआईपी ट्रीटमेंट मिला। इस पर दीपिका काफी ट्रोल हुईं। अब दीपिका ने वृंदावन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बांके बिहारी मंदिर में पूजा कर रही हैं। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब दिया।
दावा है कि लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी बाहर हो गई हैं। शो में एक ट्विस्ट आया, जिसमें आकांक्षा की पुरानी दोस्त सुजैन को लाया गया। इस दौरान सुजैन को एक फैसला लेने की पावर दी गई। तब सुजैन सीधा आकांक्षा के इविक्शन की डिमांड कर लेती हैं, जिससे आकांक्षा बाहर होती हैं।