52वीं बार 200 के पार, भारतीय टीम ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs ZIM: भारतीय टीम ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इसके साथ ही भारतीय टीम ने साल 2026 में 9वीं बार टी20 में 200 का आंकड़ा छुआ। इशान किशन की 81 और तिलक वर्मा की नाबाद 60 रन की पारी इसकी वजह बनीं। इसके साथ ही भारत ने 2024 के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Authored by: Aditya SahuUpdated Jul 25 2026, 19:47 IST
तीन साल टॉप पर टीम इंडियाImage Credit : BCCI/X01 / 08

तीन साल टॉप पर टीम इंडिया

भारतीय टीम दुनिया की इकलौती टीम है जिसने 2023, 2024 और 2026 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर बनाए। टीम इंडिया ने 2023 में 7 बार, 2024 और 2026 में 9-9 बार 200 के पार स्कोर बनाया।

​दो साल 9-9 बार का कारनामा​Image Credit : BCCI/X02 / 08

​दो साल 9-9 बार का कारनामा​

भारत इकलौती टीम है जिसने दो अलग-अलग सालों में 9-9 बार 200+ के स्कोर बनाए। साल 2024 में 9 बार और 2026 में भी 9 बार। इसके अलावा कोई टीम 7 से ऊपर नहीं जा पाई।

52 बार 200 के पारImage Credit : BCCI/X03 / 08

52 बार 200 के पार

भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट में 52 बार 200 का स्कोर पार किया है। यह भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस मामले में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसने 29 बार यह कारनामा किया है। इस हिसाब से भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से लगभग दोगुने से आगे है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरी बार 200 के पार स्कोरImage Credit : BCCI/X04 / 08

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरी बार 200 के पार स्कोर

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का यह तीसरा 200+ स्कोर है। इससे पहले पहले चेन्नई में T20 WC 2026 में भारतीय टीम ने 256/4 का स्कोर बनाया था। हरारे में भारतीय टीम ने साल 2024 में 234/2 का स्कोर खड़ा किया था। अब हरारे में 219/5 का स्कोर बनाया। हर बार भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

किशन और तिलक ने संभाला मोर्चाImage Credit : BCCI/X05 / 08

किशन और तिलक ने संभाला मोर्चा

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 29 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मैच पलट दिया। ईशान ने 31 गेंद में 50 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने सिर्फ 23 गेंद में अर्धशतक बनाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़े।

भारत की शुरुआत नहीं थी अच्छीImage Credit : BCCI/X06 / 08

भारत की शुरुआत नहीं थी अच्छी

दूसरे टी20 में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं थी। अभिषेक शर्मा मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गए थे, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों में 20 रन बनाकर अपनी पारी खत्म की। एक बार फिर वह बाउंसर पर आउट हो गए। इसके बाद मिडिल ऑर्डर ने मोर्चा संभाला। किशन-अय्यर ने 66 और किशन-तिलक ने 94 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला।

5Image Credit : BCCI/X07 / 08

5

भारतीय टीम 10वीं बार बना सकती है 200Image Credit : BCCI/X08 / 08

भारतीय टीम 10वीं बार बना सकती है 200

भारत के पास अभी 2026 में कई टी20 मुकाबले बचे हैं। अगर एक और बार 200 बन गया तो भारत इतिहास की पहली टीम बन जाएगी जिसने एक कैलेंडर ईयर में 10 बार 200+ बनाए। फिलहाल, भारतीय टीम अब तक 9 बार 200 का आंकड़ा पार कर चुकी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!