दिलकश पहाड़ों के बीच मिलती है धुरंधर के आलम भाई की खास नमक चाय, अगली ट्रिप का बना रहे हैं प्लान, विजिट करें ये वायरल लोकेशन

लद्दाख की खूबसूरत वादियों में मौजूद वाशमा बट चाय शॉप इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ‘धुरंधर’ फिल्म के नमक वाली चाय वाले सीन के बाद यह जगह ट्रैवल और चाय प्रेमियों के बीच नया आकर्षण बन गई है।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated May 27 2026, 08:59 IST
धुरंधर वाली चाय की दुकानImage Credit : Its_naturemoto01 / 07

धुरंधर वाली चाय की दुकान

धुरंधर फिल्म में दिखी आलम भाई की नमक वाली चाय की दुकान असल में लेह, लद्दाख की मशहूर वाशमा बट चाय शॉप है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी है।

पहाड़ों के बीच शानदार लोकेशनImage Credit : Its_naturemoto02 / 07

पहाड़ों के बीच शानदार लोकेशन

यह चाय स्टॉल लेह-लद्दाख की खूबसूरत पहाड़ियों और ठंडी वादियों के बीच स्थित है। यहां बैठकर चाय पीने का अनुभव लोगों को काफी अलग और यादगार लगता है।

नमक वाली चाय बनी आकर्षणImage Credit : Its_naturemoto03 / 07

नमक वाली चाय बनी आकर्षण

इस दुकान की सबसे खास चीज यहां मिलने वाली वाली चाय है। कई ट्रैवलर्स सिर्फ इसका स्वाद लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

दो कप चाय का अनोखा नियमImage Credit : Its_naturemoto04 / 07

दो कप चाय का अनोखा नियम

लद्दाख टी स्टॉल का एक दिलचस्प नियम भी वायरल हो रहा है। यहां बैठने वाले हर शख्स को कम से कम दो कप चाय का ऑर्डर देना ही पड़ता है।

पार्टनरImage Credit : Its_naturemoto05 / 07

पार्टनर

चाहे कोई अकेला ट्रैवल कर रहा हो या दोस्तों और पार्टनर के साथ आया हो, टेबल पर दो कप चाय आना यहां की खास परंपरा मानी जाती है।

फोटोज और वीडियो के लिए परफेक्ट जगहImage Credit : Its_naturemoto06 / 07

फोटोज और वीडियो के लिए परफेक्ट जगह

लकड़ी की छोटी दुकान, पहाड़ों का बैकग्राउंड और ठंडी हवाएं इस जगह को इंस्टाग्राम रील्स और ट्रैवल फोटोज के लिए बेहद खास बनाती हैं।

अगली ट्रिप में करें एक्सप्लोरImage Credit : Its_naturemoto07 / 07

अगली ट्रिप में करें एक्सप्लोर

अगर आप लद्दाख घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस वायरल चाय स्टॉल को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां का माहौल और चाय दोनों लंबे समय तक याद रह सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!