IBPS Clerk 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क / कस्टमर सर्विस एसोसिएट के 11,403 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जो अभ्यर्थी किसी वजह से आवेदन करने में पीछे रह गए हैं, वह अब 28 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेकिन भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। इस दौरान एक भी दस्तावेज की कमी आपके एप्किलेशन फॉर्म को रद्द कर सकती है। तो आइए देखें डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल साइन
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
उम्मीदवारों को बता दें कि दिए गए दस्तावेजों की उन्हें स्कैन कॉपी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करनी है। उन्हें जारी नोटिफिकेशन में दिए गए साइज के आधार पर अपलोड करना है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET PG 2026 के दौरान खुले रहंगे CGHS वेलनेस सेंटर, सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस को बताया फर्जी
कैसे करें आवेदन कैसे करें?
1. IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. होमपेज पर "Apply Online for CRP CSA-XVI" लिंक पर क्लिक करें।
3. New Registration पर जाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्टर करें।
4. आवेदन फॉर्म में एजुकेशन और पर्सनल जानकारी दर्ज करें।
5. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
6. ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MHT CAP Round 3 List 2026: तीसरे दौर की प्रक्रिया शुरू, खाली सीटों पर जारी हुई प्रोविजनल लिस्ट
क्या है भर्ती की एलिजिबिलिटी
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है। अंतिम वर्ष के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र भी आवेदन के पात्र हैं, बशर्ते उनका परिणाम अंतिम तिथि तक घोषित हो जाए।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष (1 अगस्त 2026 के अनुसार) निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
