अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर भारतीय क्रिकेट जगत से किसने क्या कहा

Ajinkya Rahane Retirement: शिखर धवन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मशहूर कमेंटेटर समेत भारत के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर शुभकामनाएं दी। रहाणे ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर करके इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की, जिससे लगभग दो दशक लंबे उनके करियर का समापन हुआ।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Jul 30 2026, 14:59 IST
रहाणे के संन्यास पर क्रिकेट जगत क्या बोलाImage Credit : PTI01 / 06

रहाणे के संन्यास पर क्रिकेट जगत क्या बोला

अजिंक्य रहाणे ने एक भावुक वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सें संन्यास का ऐलान किया। उनके इस फैसले के आने के बाद से क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। जानिए किसने क्या कहा।

शिखर धवन का संदेशImage Credit : PTI02 / 06

शिखर धवन का संदेश

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने अजिंक्य रहाणे के लिए एक दिल को छू लेने वाला मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने टूर और ड्रेसिंग रूम में साथ बिताए समय को याद किया। धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जिंक्स, कितने टूर, कितने ड्रेसिंग रूम, कितनी पार्टनरशिप... और कितनी यादें। कप्तान के तौर पर भी तुम्हें उतना ही शांत देखा, और टीममेट के तौर पर भी उतना ही भरोसेमंद। बाहर से हमेशा शांत... अंदर से सिर्फ भारत के लिए लड़ने वाला इंसान। अब अगला चैप्टर भी उतना ही खूबसूरत हो। ढेर सारा प्यार,ब्रो।"

मोहम्मद शमी ने क्या कहाImage Credit : PTI03 / 06

मोहम्मद शमी ने क्या कहा

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रहाणे के करियर की तारीफ की और उनकी क्लास, अनुशासन और नेशनल टीम के प्रति कमिटमेंट को सराहा। शमी ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "क्लास, अनुशासन और अटूट कमिटमेंट पर बना करियर अब खत्म हो रहा है। भारतीय जर्सी में हर रन, हर लड़ाई और हर यादगार पल के लिए धन्यवाद। अगले चैप्टर में सफलता की कामना करता हूं।"

बूम-बूम बुमराह ने रहाणे के लिए क्या कहाImage Credit : PTI04 / 06

बूम-बूम बुमराह ने रहाणे के लिए क्या कहा

भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी रहाणे को बधाई दी और भारतीय ड्रेसिंग रूम में साथ बिताए समय को याद किया। बुमराह ने लिखा, "शानदार करियर के लिए बधाई अजिंक्य रहाणे। आपके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना और इतनी सारी शानदार यादें बनाना बहुत अच्छा रहा। पूरे करियर के दौरान आपने जिस शालीनता और विनम्रता के साथ खुद को संभाला, वह वाकई प्रेरणादायक रहा है। आगे के लिए शुभकामनाएं।"

पूर्व क्रिकेटर व कोच आमरे का संदेशImage Credit : PTI05 / 06

पूर्व क्रिकेटर व कोच आमरे का संदेश

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अजिंक्य रहाणे के लंबे समय तक कोच रहे प्रवीण आमरे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद इस अनुभवी बल्लेबाज को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्हें भारतीय क्रिकेट में रहाणे के योगदान पर गर्व है।

मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी लिखा संदेशImage Credit : PTI06 / 06

मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी लिखा संदेश

क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ जीत में रहाणे की लीडरशिप और भूमिका की तारीफ़ की। भोगले ने सोशल मीडिया पर लिखा, "एक मज़बूत और वफ़ादार क्रिकेटर, बेहतरीन चरित्र और ईमानदारी वाले इंसान और एक शानदार टीम प्लेयर अब ज़िंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। अजिंक्य रहाणे को कई वजहों से याद किया जाएगा, लेकिन सबसे ज़्यादा उनकी शानदार लीडरशिप के लिए, जिसकी बदौलत भारत ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया में अपनी सबसे बड़ी 'अवे सीरीज़' (घर से बाहर खेली गई सीरीज़) जीती। भारतीय क्रिकेट को रहाणे का इस्तेमाल करते रहना चाहिए क्योंकि उनमें सही गुण हैं। बहुत बढ़िया खेले रहाणे, मुझे हमेशा आपका खेल और खेल में आपका योगदान पसंद आया।"

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!