हर परिवार चाहता है कि उसके सदस्य स्वस्थ और ऊर्जावान रहें। लेकिन केवल मेडिकल टेस्ट ही फिटनेस का पैमाना नहीं होते है। घर में रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतें भी यह बताती हैं कि परिवार का लाइफस्टाइल कितना हेल्दी है।
जो परिवार दिन में कम से कम एक बार साथ बैठकर हेल्दी भोजन करता है, वह मेंटल और फिजिकल दोनों तरह से फिट बना रहता है।
फिट परिवार की पहचान सिर्फ जिम जाना नहीं है। यदि परिवार के सदस्य सुबह-शाम टहलते हैं, सीढ़ियां चढ़ते हैं, बच्चों के साथ खेलते हैं या योग करते हैं, तो यह अच्छी फिटनेस का संकेत है।
अगर मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पूरे दिन परिवार का केंद्र बने रहते हैं, तो यह फिट लाइफस्टाइल की निशानी नहीं है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से मोटापा, आंखों की समस्या और नींद पर असर पड़ सकता है।
अच्छी नींद शरीर की रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और इम्यूनिटी के लिए बेहद जरूरी है। यदि घर के सदस्य समय पर सोते और जागते हैं, तो यह स्वस्थ जीवनशैली का मजबूत संकेत है।
फिटनेस केवल शरीर तक सीमित नहीं है। अगर घर में खुलकर बातचीत होती है, तनाव साझा किया जाता है और एक-दूसरे का सहयोग मिलता है, तो पूरा परिवार मानसिक रूप से भी मजबूत रहता है।
फैमिली की फिटनेस किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे घर की साझा लाइफस्टाइल का परिणाम होती है। इसलिए ऊपर बताई गई सभी छोटी आदतों को अपनाने का आपको बड़ा फायदा देखने को मिल सकता है।