बॉलीवुड

Yash की 'टॉक्सिक' को साइन करने का Kiara Advani ने बताया कारण, बोलीं 'करियर में ऐसा मुकाम...'

Kiara Advani on Doing Toxic A Fairytale For Grown-Ups: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कियारा आडवाणी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने यश की 'टॉक्सिक' क्यों चुनी थी।

Image

कियारा आडवाणी ने बताया कि उन्होंने यश की फिल्म 'टॉक्सिक' क्यों साइन की?

Kiara Advani on Doing Toxic A Fairytale For Grown-Ups: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज यानी 31 जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। फैन्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया के माध्यम लगातार जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साल 2014 में कियारा आडवाणी ने फिल्म 'फगली' से अपने हिंदी करियर की शरूआत की थी। इसके बाद कियारा आडवाणी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब फैन्स को कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale For Grown-Up) को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में एक पोर्टल से बात करते हुए कियारा आडवाणी ने बताया कि उन्होंने यह फिल्म क्यों साइन की थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day Box Office Day 1: टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया कोहराम, भारत में बनी हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर)

जानिए कियारा ने क्यों चुनी 'टॉक्सिक'?

फेमिना को कियारा आडवाणी ने बताया, 'जब मैंने कहानी सुनी तो मैं हैरान रह गई कि यह किरदार कितना शानदार होने वाला है। एक एक्टर को जो चाहिए वो सब इसमें था। मुझे लगा कि अब मैं अपने करियर में इतनी कॉन्फिडेंट हो गई हूं कि मैं ऐसे किरदार को निभा सकती हूं।' कियारा आडवाणी के रोल की ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। हालांकि यश के साथ कियारा आडवाणी के बोल्ड सीन्स ने लोगों का ध्यान खींचा। बातचीत में कियारा ने कहा कि वो एक्टर के रूप में खुद को किसी एक तरह के किरदार तक सिमित रखना नहीं चाहती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ranaji 2.0' के लिए Mahira Sharma की ट्रोलिंग पर Mamta Kulkarni ने किया रिएक्ट, कही ये बात)

उन्होंने कहा, 'मैं महिलाओं को किसी बॉक्स में रखना पसंद नहीं करती हूं। हम उससे कहीं ज्यादा हैं तो हमारे किरदार भी क्यों न वैसे हों?' उन्होंने कहा कि एक फीमेल का किरदार मजबूत, रियल और काम्प्लेक्स होना चाहिए। वैसे फैन्स भी कियारा आडवाणी को इस रोल में बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। गीतू मोहनदास ने 'टॉक्सिक' को डायरेक्ट किया है। इस मूवी में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरेशी और रुक्मिणी वसंत को अहम रोल में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article