बिजनेस

Stock Market Today : Sensex 166 और Nifty 66 अंक ऊपर बंद, IT-FMCG में भारी गिरावट

शेयर बाजार में जुलाई के आखिरी दिन कारोबार की शुरुआत मजबूत हुई है। हालांकि, बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी पर आईटी शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। लेकिन, दिन के आखिर में दोनों इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

Image

भारतीय शेयर बाजार

Stock Market Today : जुलाई के आखिरी दिन घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में निफ्टी और सेंसेक्स में मामूली कमजोरी रही, हालांकि दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद दिन के आखिर में Nifty 66 अंक की तेजी के साथ 24,383.60 अंक पर बंद हुआ। वहीं, Sensex 166.49 बंक की तेजी के साथ 78,094.64 अंक पर बंद हुआ।

IT सेक्टर में दबाव, बैंकिंग ने दिया सहारा

शुरुआती कारोबार में NIFTY IT करीब 2.7% तक टूट गया, जिससे बाजार पर दबाव बना। इसके विपरीत निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिखे। इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों की खरीदारी फिलहाल चुनिंदा सेक्टरों तक सीमित है।

व्यापक बाजार में बेहतर तस्वीर

लार्जकैप शेयरों में सुस्ती के बावजूद व्यापक बाजार का प्रदर्शन अपेक्षाकृत मजबूत रहा। निफ्टी मिडकैप 100, स्मॉलकैप 100 और निफ्टी 500 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों की दिलचस्पी अभी भी मिड और स्मॉलकैप शेयरों में बनी हुई है।

ग्लोबल संकेत क्या कह रहे हैं?

अमेरिकी बाजारों से सकारात्मक संकेत मिले हैं। डॉव जोंस फ्यूचर्स, एसएंडपी 500 और नैस्डैक फ्यूचर्स सभी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। एशिया में तस्वीर मिली-जुली है। गिफ्ट निफ्टी हल्की बढ़त दिखा रहा है, जबकि जापान का निक्केई मजबूत उछाल में है। दूसरी ओर हैंग सेंग लगभग सपाट कारोबार कर रहा है।

कच्चे तेल में राहत

ऊर्जा बाजार से राहत की खबर है। ब्रेंट क्रूड करीब 85.8 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड लगभग 82.3 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। दोनों में गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल में नरमी भारत जैसे आयातक देश के लिए सकारात्मक मानी जाती है क्योंकि इससे महंगाई और आयात बिल पर दबाव कम हो सकता है। वहीं सोने की कीमतों में भी हल्की कमजोरी है।

रुपये में मजबूती

विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत दिखा। यूएसडी/आईएनआर में गिरावट दर्ज की गई, जो आयातक कंपनियों के लिए राहत का संकेत हो सकती है। आज बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि दिन के आखिर तक IT शेयरों में बिकवाली आगे भी जारी रहती है या नहीं। इसके अलावा बैंकिंग और वित्तीय शेयर बाजार को कितना सहारा देते हैं।

    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानियाauthor

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    और पढ़ें
    End of Article