अजरबैजान की यात्रा करने के लिए दिल्ली से बाकू के लिए बेहद आराम से आपको डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी। इस यात्रा में 5 घंटे का समय लगता है। AZAL एयरलाइंस से आप ट्रैवल कर सकते हैं।
बाकू में निजामी स्ट्रटी के आसपास 1 किलोमीटर के दायरे में होटल लेना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस जैसे नाइटलाइफ, शॉपिंग सबकुछ इस स्ट्रीट से बेहद करीब है।
यहां 500 रुपए से होस्टल की कीमत शुरू हो जाती है जहां पर आप ठहर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप होटल में रहना चाहते हैं तो वो भी बड़े आराम से 1400-1500 तक मिल जाएगा।
भारत से आप अमेरिकी डॉलर लेकर अजरबैजान की यात्रा करें और वहां जाकर एयरपोर्ट पर अजरबैजान की मुद्रा मनात में कनवर्ट करवा लें। 1 मनात की कीमत 49 भारतीय रुपए के बराबर होती है।
गूगल पर https://evisa.gov.az/en/ लिंक पर जाकर आप ई वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिंगल एंट्री वीजा अप्लाई करने के 3 से 4 दिन में आपको मिल जाएगा वहीं तत्काल वीजा आपको 3 से 4 घंटों में मिल जाएगा।
अजरबैजान की राजधानी बाकू के लिए रिटर्न टिकट सहित आपको 25 हजार के आसपास फ्लाइट का टिकट मिल जाएगा। 500 रुपए तक आपको हॉस्टल मिल जाएगा। वीजा के लिए तकरीबन 2 हजार का खर्चा होगा।