Samsung के टॉप-5 स्मार्टफोन, 2025 में मचा रहे तबाही!

Top 5 samsung smartphone: यदि आप सैमसंग फैन हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको सैमसंग के टॉप-5 स्मार्टफोन बता रहे हैं जो आप 2025 में खरीद सकते हैं।

Authored by: Vishal MathelUpdated Apr 30 2025, 11:16 IST
टॉप-5 स्मार्टफोन01 / 06

टॉप-5 स्मार्टफोन

​इस लिस्ट में सैमसंग के कैमरा फोन, फोल्डेबल फोन और बजट फोन भी शामिल हैं।​

1. Samsung Galaxy S25 Ultra​02 / 06

1. Samsung Galaxy S25 Ultra​

​यह Samsung का सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप फोन है। इसमें 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है, जो प्रोफेशनल लेवल की फोटोग्राफी देता है। इसमें Now Brief और Audio Eraser जैसे Galaxy AI फीचर्स भी मिलते हैं। S Pen सपोर्ट इसे खासतौर पर क्रिएटिव और प्रोडक्टिव यूजर्स के लिए बेहतरीन बनाता है।​

2. Samsung Galaxy Z Fold6 (1,49,999 रुपये)​03 / 06

2. Samsung Galaxy Z Fold6 (1,49,999 रुपये)​

​यह सैमसंग का बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसमें 7.6 इंच की मेन स्क्रीन और 6.3 इंच की कवर स्क्रीन है। दोनों ही स्क्रीन 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस देती हैं। Galaxy AI की मदद से यह फोन एक पीसी जैसा मल्टीटास्किंग अनुभव देता है। इसमें Interpreter, Chat Assist जैसे फीचर्स भी हैं। Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर इसे प्रोफेशनल्स के लिए परफेक्ट बनाता है।​

3. Samsung Galaxy S25 Plus (कीमत-99,999 रुपये)​04 / 06

3. Samsung Galaxy S25 Plus (कीमत-99,999 रुपये)​

​गैलेक्सी एस25 प्लस उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो अल्ट्रा की प्रीमियम कीमत के बिना पर्याप्त अपग्रेड चाहते हैं। इसमें अल्ट्रा वाला स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और 50MP प्राइमरी कैमरा मिलता है। Galaxy AI इंटीग्रेशन से यह फोन स्मार्ट फीचर्स और बेहतर प्रोडक्टिविटी देता है।​

4. Samsung Galaxy S24 FE  (कीमत-36,999 रुपये)05 / 06

4. Samsung Galaxy S24 FE (कीमत-36,999 रुपये)

​यह फोन परफॉर्मेंस और कीमत के बीच अच्छा संतुलन प्रदान करता है। इसमें 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2200 प्रोसेसर और 50MP कैमरा है। 4500mAh की बैटरी के साथ यह लंबे समय तक चलता है और डेली यूज के लिए बढ़िया है।​

5. Samsung Galaxy A36 5G (कीमत-33,999 रुपये)​06 / 06

5. Samsung Galaxy A36 5G (कीमत-33,999 रुपये)​

​यह मिड-रेंज यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इसमें 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1380 प्रोसेसर और 50MP कैमरा मिलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 5G सपोर्ट मिलता है। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!