Apple का iPhone 17 Pro Max लॉन्चिंग प्राइस से 10,000 रुपये कम में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा सेल में iPhone 17 Pro Max पर कई सारे बैंकिंग ऑफर्स भी चल रहे हैं जिसके बाद फोन की कीमत और भी कम हो जा रही है।
Vijay Sales पर चल रही Apple Days सेल में iPhone 17 Pro Max को 1,38,490 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी लॉन्चिंग प्राइस 1,49,900 रुपये है। फोन के साथ 4,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक ऑफर भी मिल रहा है जिसके बाद इसकी कीमत महज 1,34,490 रुपये रह जाती है।
यदि आप विजय सेल्स से iPhone 17 Pro Max खरीदते हैं और ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट, HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड, American Express क्रेडिट कार्ड, HSBC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड, RBL बैंक क्रेडिट कार्ड, OneCard क्रेडिट कार्ड, IDFC First बैंक क्रेडिट कार्ड, AU Small Finance बैंक क्रेडिट, Yes बैंक क्रेडिट कार्ड, BOBCARD, Punjab नेशनल बैंक (PNB) क्रेडिट कार्ड और DBS बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
ऑफर के बाद अब iPhone 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.9 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2868x1320 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ प्रो-मोशन का सपोर्ट है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। डिस्प्ले पर ऐप्पल के Ceramic Shield 2 की प्रोटेक्शन है।
iPhone 17 Pro Max में 3nm का A19 Pro बायोनिक चिपसेट है जिसमें 6-core GPU है। रैम की जानकारी ऐप्पल नहीं देता है। iPhone 17 Pro Max तीन स्टोरेज विकल्प 256GB, 512GB और 1TB में आता है। इसमें iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
कैमरे की बात करें तो iPhone 17 Pro Max में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें तीन लेंस 48 मेगापिक्सल के हैं। पहला लेंस 48MP का वाइड एंगल है जिसका अपर्चर f/1.78 है, वहीं दूसरा लेंस 48MP का अल्ट्रा वाइड है और तीसरा लेंस टेलीफोटो है। टेलीफोट लेंस के साथ 8x ऑप्टिकल जूम और 40x डिजिटल जूम मिलता है। कैमरे से 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
फोन के साथ 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है और इसका कुल वजन 231g है।
आईफोन 17 प्रो मैक्स में लिथियम आयन बैटरी दी गई है जिसे लेकर 37 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है जिसे लेकर ऐप्पल का दावा है कि महज 20 मिनट में बैटरी 50% तक चार्ज हो जाएगी, हालांकि इसके लिए 40W का एडाप्टर का इस्तेमाल करना होगा।