T20 वर्ल्ड कप में इन दो देशों के खिलाफ लगे हैं सबसे ज्यादा शतक

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच बढ़ चला है। ग्रुप मुकाबले अब अपने आखिरी पड़ाव पर हैं। ऐसे में कई बड़ी टीमें एलिमिनेट होने के कगार पर खड़ी हैं। वहीं, कुछ युवा खिलाड़ियों ने शतक जड़कर इतिहास बना दिया है। श्रीलंका के पथुम निसांका ने दमदार शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया का 19 सालों से बरकार घमंड को चकनाचूर कर दिया। वहीं, कनाडा के 19 साल के युवराज सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में पहला शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। यही एक सवाल मन में उठता है कि टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल कितने शतक लग चुके हैं और किस देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगे हैं?

Authored by: उमेश कुमारUpdated Feb 17 2026, 16:59 IST
​​मुश्किल हैं शतक जड़ना​Image Credit : AP/ICC01 / 07

​​मुश्किल हैं शतक जड़ना​

टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाना कितना मुश्किल काम है ये इस बात से पता चलता है कि भारत की ओर से अभी तक केवल एक ही बल्लेबाज शतक जड़ सका है। युवराज सिंह, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज जो कारनामा नहीं कर पाएं हैं वो काम सुरेश रैना ने किया है। साल 2026 में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और कप्तान सुर्यकुमार यादव से यह उम्मीद है वो शतक जड़ने का कारनामा करें, लेकिन उससे पहले दो खिलाड़ियों ने कमाल कर दिखाया है।

​इस संस्करण लगे दो शतक​Image Credit : AP/ICC02 / 07

​इस संस्करण लगे दो शतक​

सोमवार, 16 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट का पहला शतक लगा। श्रीलंका के पथुम निसांका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली और टीम को 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। वहीं, मंगलवार, 17 फरवरी को दूसरा शतक लगा। कनाडा के 19 साल के युवराज सिंह ने शतक जड़ा। हालांकि, न्यूजीलैंड ने यह मैच 8 विकेट जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली।

​​19 साल के लड़के ने तोड़ा तिलिस्म​Image Credit : AP/ICC03 / 07

​​19 साल के लड़के ने तोड़ा तिलिस्म​

न्यूजीलैंड ने भले ही धमाकेदार जीत दर्ज की लेकिन, 19 साल से चला आ रहा उनका तिलिस्म टूट गया। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी देश का कोई भी खिलाड़ी शतक नहीं जड़ सकता था। 19 साल के युवराज ने कीवी टीम का किला ध्वस्त कर दिया।

​निसांका ने खत्म की बादशाहत​Image Credit : AP/ICC04 / 07

​निसांका ने खत्म की बादशाहत​

यही हाल ऑस्ट्रेलिया का भी था। निसांका ने ऑस्ट्रलिया के 19 साल के गुरूर को चकनाचूर कर दिया। निसांका ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार शतक जड़ा। इन दोनों शतक को मिला लिया जाए तो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुल 13 शतक लग चुके हैं। लेकिन सवाल उठता है कि जब 19 साल में कोई खिलाड़ी किसी देश के खिलाफ पहला शतक जड़ रहा तो टी20 वर्ल्ड कप में किस टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगे हैं?

​बांग्लादेश और श्रीलंका के नाम रिकॉर्ड​Image Credit : AP/ICC05 / 07

​बांग्लादेश और श्रीलंका के नाम रिकॉर्ड​

इस सवाल का जवाब है बांग्लादेश और श्रीलंका। इस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई बांग्लादेश के खिलाफ अब तक कुल 3 शतक लग चुके हैं। इसमें मैकुलम (2012), अहमद शहजाद (2014) और राइली रूसो (2022) के शतक शामिल हैं। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ 2014 में एलेक्स हेल्स और 2021 में जोस बटलर और ग्लेन फिलिप्स ने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़े हैं।

​13 खिलाड़ियों ने जड़ा है शतक​Image Credit : AP/ICC06 / 07

​13 खिलाड़ियों ने जड़ा है शतक​

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो शतक जड़े गए हैं। जिम्बाब्वे, ओमान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक शतक लग चुके हैं। 13 खिलाड़ियों में क्रिस गेल (2007), सुरेश रैना (2010), महिला जयवर्धने (2010), ब्रेंडन मैकुलम 2012), एलेक्स हेल्स (2014), अहमद शहजाद (2014), तमीम इकबाल (2016), क्रिस गेल (2016), जोस बटलर (2021), राइली रूसो (2022), ग्लेन फिलिप्स (2022), पथुम निसांका (2026) और युवराज सिंह सामरा (2026) शामिल हैं।

​रैना एकमात्र भारतीय खिलाड़ी​Image Credit : AP/ICC07 / 07

​रैना एकमात्र भारतीय खिलाड़ी​

टूर्नामेंट के इतिहास में क्रिस गेल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो शतक जड़े हैं। पहली बार 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ और दूसरी बार 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा है। इस लिस्ट में सुरेश रैना एकमात्र भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। साल 2010 में रैना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!