वेब सीरीज

Lock UPP 2 में इस हसीना ने दर्ज की जीत, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली खबर

Lock UPP 2 This Contestant Wins Show: 'लॉकअप 2' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो को अपना विजेता मिल चुका है। इस बार शो में एक एक्ट्रेस ने जीत दर्ज की है।

Image

Lock UPP 2 में इस एक्ट्रेस को मिली जीत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 This Contestant Wins Show: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम जबरदस्त रुख ले रही है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार 'लॉकअप 2' के मजे को दोगुना कर रही है। वहीं बीते दिन एकता कपूर के शो 'लॉकअप 2' का फिनाले शूट हुआ, जिससे जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल, 'लॉकअप 2' में आखिर किसने जीत दर्ज की है, इसका खुलासा इंटरनेट पर हो गया है। विनर का नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गया है और इस खबर ने दर्शकों को भी हैरान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'होंठ पर Kiss..', Shivangi Joshi संग मामा ने की थी गंदी हरकत, एक्ट्रेस ने रोते हुए बयां किया दर्द

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) को लेकर बताया जा रहा है कि टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने शो में जीत दर्ज की है। 'लॉकअप 2' के फिनाले में शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा ने टॉप 2 में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन श्रेया कालरा को मात देते हुए शिवांगी जोशी ट्रॉफी अपने घर ले गईं। 'लॉकअप 2' से जुड़े फैनपेज ने अपने एक्स एकाउंट पर ट्वीट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "एक्सक्लूसिव और कंफर्म। इस बात की 100 प्रतिशत पुष्टि हो चुकी है कि शिवांगी जोशी ने 'लॉकअप 2' में जीत दर्ज की है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: प्रेग्नेंट हैं Akanksha Chamola !! अफवाहों पर Sufi Motiwala ने दिया रिएक्शन
    Lock UPP 2 में शिवांगी जोशी को मिली जीत?

    Lock UPP 2 में शिवांगी जोशी को मिली जीत?

      बता दें कि शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के फैंस जहां 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में उनकी जीत पर खुशी मना रहे हैं। वहीं कई दर्शकों का कहना है कि शिवांगी जोशी जीत के लायक नहीं थीं। एक यूजर ने लिखा, "हमारे 6 हफ्ते बर्बाद करा दिये।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ईयू... क्या मजाक है ये?" तीसरे यूजर ने लिखा, "अब से ये घटिया चीजें देखना बंद।" चौथे यूजर ने लिखा, "मुझे खुशी होती अगर हर्षद चोपड़ा जीतते तो। लेकिन मैं शिवांगी के लिए भी खुश हूं।" 'लॉकअप 2' में शिवांगी जोशी सच में विजेता बनीं हैं या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article