एजुकेशन

School Closed: भारी बारिश का कहर जारी, ओडिशा-उत्तराखंड और महाराष्ट्र के कई जिलों में आज स्कूल और कॉलेज बंद

School Closed: पूरे भारत में हो रही भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और कई स्थानों पर जलभराव होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। इस बीच कई जिलों में अत्यधिक बारिश के अलर्ट के बीच स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। आइए जानते हैं आज कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल।

Image

School Closed (Photo - AI)

School Closed: देश के कई राज्यों में मानसून अपने रौद्र रूप में नजर आ रहा है। उत्तराखंड के साथ ओडिशा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के कारण नदियों उफान पर हैं। इसके कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनियों के बीच छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए कई जिलों में आज यानी बुधवार, 29 जुलाई 2026 स्कूलों को बंद करने के फैसला लिया गया है। आइए जानते हैं आज कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल -

ओडिशा के इन जिलों में स्कूल बंद

ओडिशा में लगातार हो रही भारी बारिश और बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए राज्य के जाजपुर और क्योंझर में सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए जिला कलेक्टरों ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद (School Closed Today) रखने का आदेश दिया है।

ओडिशा के भद्रक जिले में बैतरणी नदी में लगभग 6.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से धामनगर और तिहिडी जैसे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए ही भद्रक में छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं तो स्थगित कर दी गई हैं, लेकिन आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड में खराब मौसम को देखते हुए स्कूल बंद

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच टिहरी, चंपावत और बागेश्वर जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते हुए कक्षा 12वीं तक सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को 29 जुलाई के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर आने वाले दिनों में स्थिति का जायजा लेते हुए आगे स्कूलों को खोलने और बंद करे के फैसले लिए जाएंगे।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मौसम विभाग का 'रेड अलर्ट'

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भारी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने गढ़चिरौली जिले में 'रेड अलर्ट' का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अविश्यांत पंडा ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर आज जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

जयपुर में क्या आज स्कूल बंद रहेंगे

मौसमी गतिविधियों को देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन द्वारा 28 जुलाई को स्कूल बंद करने का ऐलान किया गया था। लेकिन आज यानी 29 जुलाई के संबंध में छुट्टी को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। इसलिए जिले में आज नियमित रूप से स्कूलों का संचालन किया जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग द्वारा दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन स्कूल बंद करने के संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई है। इसका अर्थ है कि यहां नियमित तौर पर क्लास चलेंगी।

छात्रों और अभिभावकों के लिए सलाह

खराब मौसम और प्रशासनिक आदेश को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बच्चों को घरों से बाहर न निकलने दें। स्कूल दोबारा खुलने या कक्षाओं से जुड़ी किसी भी आधिकारिक अपडेट के लिए अभिभावक सीधे अपने संबंधित विद्यालय प्रशासन के संपर्क में बने रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article