वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Justin Greaves Maiden Over World Record: पाकिस्तान और मेजबान वेस्टइंडीज के बीच तारूबा में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज (WI vs PAK Test Series 2026) के पहले मैच में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने वो कमाल कर दिखाया है जो आज तक नहीं हुआ। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Jul 28 2026, 14:09 IST
जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहासImage Credit : X/Windiescricket01 / 07

जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास

तारूबा में वेस्टइंडीज-पाकिस्तान पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान की पारी के दौरान वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने नया इतिहास रच दिया है। यहां जानिए उन्होंने कौन सा नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

ग्रीव्स ने झटके 5 विकेटImage Credit : X/Windiescricket02 / 07

ग्रीव्स ने झटके 5 विकेट

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जस्टिन ग्रीव्स ने इतिहास रचा और एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। इस दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ ने पांच विकेट लिए, जिससे वेस्टइंडीज़ ने पाकिस्तान को पहली पारी में 282 रन पर ऑल-आउट कर दिया। इसी दौरान उन्होंने एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है।

नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला Image Credit : X/Windiescricket03 / 07

नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला

ग्रीव्स ने अपने इन 5 विकेटों के अलावा एक और कमाल करके दिखाया है। उन्होंने इस दौरान लगातार पांच ओवरों में एक-एक विकेट लेकर अपने पांच विकेट पूरे किए। और इन पांच ओवरों में उन्होंने एक भी रन नहीं दिया। ग्रीव्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज़ बने। उन्होंने लगातार 5 मेडन ओवर करने का नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।

किसको-किसको आउट कियाImage Credit : X/Windiescricket04 / 07

किसको-किसको आउट किया

ग्रीव्स ने अपने पहले छह ओवरों में 27 रन देने के बाद 64वें ओवर में शान मसूद को 109 रन पर आउट करके दिन का अपना पहला विकेट लिया। ग्रीव्स ने अपने अगले ओवर की दूसरी गेंद पर आमिर जमाल को आउट किया और उसके बाद अली उस्मान का विकेट लिया। उन्होंने मोहम्मद रिज़वान और मोहम्मद अब्बास को आउट करके एक अनोखा 'फाइव-फर' (5 विकेट) पूरा किया।

जस्टिन ग्रीव्स के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़ेImage Credit : AP05 / 07

जस्टिन ग्रीव्स के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े

वेस्टइंडीज के 32 वर्षीय ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 17 मैचों की 24 पारियों में कुल 3.38 के इकॉनमी रेट से 29 विकेट झटके हैं। इसके अलावा वो बल्लेबाजी करते हुए 930 रन भी बना चुके हैं जिसमें 3 शानदार शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।

पाकिस्तान को 282 रन पर समेटाImage Credit : AP06 / 07

पाकिस्तान को 282 रन पर समेटा

ग्रीव्स ने लगातार पांच ओवरों में एक-एक विकेट लेकर शानदार अंदाज़ में अपने पांच विकेट पूरे किए। शमार जोसेफ और केमार रोच ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जेडन सील्स ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इस तरह पाकिस्तान की टीम 282 रन पर ऑल-आउट हो गई। पाकिस्तान मसूद की सेंचुरी का फ़ायदा नहीं उठा सका और 244/4 के स्कोर से 17 ओवर में ही 282 रन पर ऑल आउट हो गया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मसूद ने शानदार बैटिंग की और 284 गेंदों पर 109 रन बनाए। बाबर आज़म बैटिंग में नाकाम रहे और सिर्फ़ 23 रन ही बना पाए।

वेस्टइंडीज को तीसरे दिन मिली अहम बढ़तImage Credit : X/Windiescricket07 / 07

वेस्टइंडीज को तीसरे दिन मिली अहम बढ़त

ग्रीव्स के पांच विकेट लेने से वेस्टइंडीज़ को 29 रन की अहम बढ़त मिली। घरेलू टीम ने अपनी दूसरी पारी में जल्दी ही तीन विकेट गंवा दिए और टी-ब्रेक तक उनका स्कोर 30/3 था। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट पर 126 रन बना लिए थे और उनके पास 115 रन की बढ़त आ गई थी। अब चौथे दिन मैच रोमांचक होने की उम्मीद की जा सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!