Top 7 Tv News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता है और सोमवार का दिन टीवी इंडस्ट्री के लिए शानदार रहा। कई स्टार्स से जुडे़ ढेर सारे अपडेट आए हैं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया है। एक तरफ श्रेया कालरा के सपोर्ट में उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ जयसवाल ने खुलकर सपोर्ट किया है। दूसरी तरफ ट्रेटर इंडिया सीजन 2 जुड़ा नया अपडेट आया है। इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ है? वो आपको बताते हैं।
एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी ने हाल ही में खुलासा किया है कि कहानी घर घर की उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बना है। इस शो में के लिए ऑडिशन देना ही उनके लिए बड़ी बात थी। एक्ट्रेस का कहना है कि वो शो उनके लिए एक्टिंग स्कूल जैसा रहा है।
हाल ही में नारायणी शास्त्री ने एक बयान दिया है, जिसमें हर किसी को हैरान कर दिया। नारायणी शास्त्री ने बताया कि वह मां बनने के लिए तैयार नहीं है औऱ वह कभी मां भी नहीं बनेंगी। नारायणी का कहना है कि बच्चे तो जानवर भी पैदा करते हैं, लेकिन उन्हें संभालना बड़ी बात है।
ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 का ऐलान हो गया है। करण जौहर इस शो को होस्ट करने वाले हैं, लेकिन अब करण जौहर को कोई साथी मिलने वाला है। दावा है कि करण के साथ एक और फेमस चेहरा होस्ट की कुर्सी संभालता हुआ नजर आएगा।
लॉकअप 2 में बड़ा अपडेट आया है। दावा है कि इस शो में अब नए चेहरों की एंट्री होने वाले हैं। दावा है कि शो में मन्नारा चोपड़ा, शिव ठाकरे और नायरा बनर्जी की एंट्री होने वाली है। वह शो में एक टास्क के लिए आने वाले हैं, जिससे गेम में ट्विस्ट आएगा।
ऋषभ जायसवाल अपनी गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। श्रेया लॉकअप 2 में हैं और उन्हें कई बार ट्रोल किया जाता है। ऐसे में ऋषभ जायसवाल ने एक पोस्ट शेयर किया और अपनी गर्लफ्रेंड का खुलकर सपोर्ट किया है।
खतरों के खिलाड़ी 15 में मोर्ने मोर्कल की एंट्री होने वाली है। शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें मोर्ने मोर्कल शो में रोहित शेट्टी के साथ दिखाई दे रहे हैं। वह इस शो में एक टास्क के सिलसिले में आएंगे, जिससे कंटेस्टेंट्स की बैंड बजेगी।
रियलिटी शो अलायंस में निखिल चिनप्पा दिखाई दे रहे हैं और गौहर खान का गुस्सा अब उन पर निकला है। निखिल का गेम गौहर को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। इस वजह से एक्ट्रेस ने अपनी भड़ास निकाली है।