बॉलीवुड

Shah Rukh Khan बिना चुनौती के करवा पाएंगे मन्नत का रेनोवेशन, SC ने खारिज की चुनौती देने वाली याचिका

मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर ने शाहरुख खान के बंगले मन्नत के रेनोवेशन के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसको सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। शाहरुख अब आराम से मन्नत में 7वीं-8वीं मंजिल जोड़ पाएंगे।

Image

Shah Rukh Khan बिना चुनौती के करवा पाएंगे मन्नत का रेनोवेशन, SC ने खारिज की चुनौती देने वाली याचिका

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान के बंगले मन्नत का होगा रेनोवेशन
  • बंगले में जोड़ी जाएंगी 7वीं और 8वीं मंजिल
  • सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के नामी बंगले मन्नत को लेकर कुछ वक्त पहले ये खबर सामने आई थी कि उन्होंने इसके रेनोवेशन का फैसला लिया है और इसके ऊपर 2 नई मंजिलें जोड़ने का मन बनाया है। शाहरुख खान के इस फैसले पर मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर ने सवाल खड़ा किया था और याचिका दायर करके आशंका जताई थी कि ये रेनोवेशन तटीय विनियमन क्षेत्र के अनुसार गलत है। संतोष दौंडकर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया है कि शाहरुख खान सभी नियमों का पालन कर रहे हैं और इस मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण के हस्तक्षेप की कोई जररूत नहीं है। अदालत ने साफ किया है कि संबंधित अधिकारियों ने मामले में कानून प्रावधानों का भरपूर पालन किया है। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'मैं भारत सरकार से दरख्वास्त करती हूं...' Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरीं Zeenat Aman

SC ने सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर की याचिका की खारिज

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने संतोष दौंडकर की याचिका पर सुनवाई करते हुए इसको खारिज किया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद शाहरुख खान अपने बंगले मन्नत के ऊपर सातवीं और आठवीं मंजिल जोड़ पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सीआरजेड मंजूरी को वैध करार दिया है। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "फुंसुक वांगड़ू को मरने ना दो...", Omi Vaidya ने भूख हड़ताल पर दिया Sonam Wangchuk का साथ, की खास अपील

Shah Rukh Khan बिना चुनौती के करवा पाएंगे मन्नत का रेनोवेशन, SC ने खारिज की चुनौती देने वाली याचिका

Shah Rukh Khan बिना चुनौती के करवा पाएंगे मन्नत का रेनोवेशन, SC ने खारिज की चुनौती देने वाली याचिका

Shah Rukh Khan के स्टारडम से नहीं पड़ा कोई असर

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि मन्नत रेनोवेशन मामले में शाहरुख खान के स्टारडम से कोई असर नहीं पड़ा है। भले ही ये मामला एक बड़े फिल्म अभिनेता से जुड़ा हुआ हो लेकिन किसी भी नियम की अनदेखी नहीं की गई है। मुख्य न्यायाधीश कहा है, "शाहरुख खान अपने घर में रहते हैं और अगर वो अपने घर में अतिरिक्त मंजिलों को जोड़ना चाहते हैं और सभी कानूनों का पालन करते हैं तो किसी भी व्यक्ति या पड़ोसी को इसमें हस्तक्षेप क्यों करना चाहिए?"

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article