स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूके दौरा अब तक भारत के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ है। पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ भारत को T20I सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। भारत पहली बार लगातार छह T20I हारा। टी20 सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज की बारी है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
बर्मिंघम में भारत वनडे सीरीज में नई शुरुआत करने उतरेगा। वनडे में रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी की मौजूदगी के साथ ही विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भी वापसी करते नजर आएंगे। विराट और रोहित की जोड़ी छह महीने बाद एक साथ खेलती हुई दिखाई देगी। वहीं, 968 दिन के बाद जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में वापसी हुई।
अनुभवी खिलाड़ियों की उपस्थिति से भारतीय टीम कागज पर मजबूत नजर आ रही है, लेकिन लगातार हार झेल रही भारतीय टीम के सामने अतीत के प्रदर्शन से जल्द बाहर निकलने की चुनौती होगी।
कब शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच (IND vs ENG Match Timing)
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच एजबेस्टन में भारतीय समयानुसार, दोपहर 3ः30 बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच का टॉस (IND vs ENG Match Toss Timing)
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का टॉस दोपहर 3:00 बजे हुआ।
कौन जीता भारत और इंग्लैंड के बीच आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs ENG Match Toss)
भारत इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने अपना वनडे डेब्यू किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन:- जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद
भारत की प्लेइंग इलेवन:- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर ब्रार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
