23 गेंद 82 रन... आईपीएल में तिलक वर्मा का नया करिश्मा, तोड़ा 4 साल पुराना रिकॉर्ड

आईपीएल के 30वें मुकाबले में तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में तिलक वर्मा ने 20वें ओवर की आखिरी और अपनी पारी की 45वीं गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। तिलक ने आखिर के छह ओवर में 82 रन बटोरे। इस दौरान तिलक ने मात्र 23 गेंदें खेलीं। गुजरात के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Apr 21 2026, 09:09 IST
पहले जमाई आंखेImage Credit : IPL/BCCI01 / 07

पहले जमाई आंखे

मुंबई ने वापसी की गजब की कहानी लिखी। क्योंकि, पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में वे 44/3 के स्कोर पर संघर्ष कर रहे थे। नमन धीर और तिलक ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को संभाला, लेकिन सोमवार की रात तिलक वर्मा का जलवा देखने को मिला, जिन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक बनाया।

23 गेंद पर बनाए 82 रनImage Credit : IPL/BCCI02 / 07

23 गेंद पर बनाए 82 रन

तिलक वर्मा ने धीमी शुरुआत की और एक समय 22 गेंदों में 19 रन पर थे, लेकिन अगली 23 गेंदों में उन्होंने 82 रन बनाए। 15वें ओवर में तिलक वर्मा ने गियर बदला और 20 ओवर समाप्त होते-होते 82 रन ठोक दिए। इसकी बदौलत तिलक वर्मा ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। वह पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने आखिरी के 6 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाए।

तोड़ा क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्डImage Credit : IPL/BCCI03 / 07

तोड़ा क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्ड

इससे पहले आईपीएल में आखिरी के 6 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड क्विंटन डिकॉक के नाम था। साउथ अफ्रीका के इस धाकड़ बल्लेबाज ने साल 2022 में लखनऊ के लिए खेलते हुए केकेआर के खिलाफ पारी के आखिरी 6 ओवर में 80 रन बनाए थे। तिलक वर्मा इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए नया कीर्तिमान बना दिया। उन्होंने आखिरी के 6 ओवर में 23 गेंद का सामना करते हुए 82 रन कूट दिए।

मयंक अग्रवाल को छोड़ा पीछेImage Credit : IPL/BCCI04 / 07

मयंक अग्रवाल को छोड़ा पीछे

तिलक वर्मा से पहले आईपीएल के इतिहास की एक पारी में पहली 20 गेंद पर बिना बाउंड्री लगाए सबसे ज्यादा का स्कोर करने का रिकॉर्ड मयंक अग्रवाल के नाम था। मयंक अग्रवाल ने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 60 गेंदों पर 89 रन बनाए थे और उन्होंने पहली बाउंड्री 24वीं गेंद पर लगाई थी। इससे पहले वह 23 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे थे। तिलक ने अपनी पारी की पहली बाउंड्री 23वीं गेंद पर जड़ी।

जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कीImage Credit : IPL/BCCI05 / 07

जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी की

तिलक वर्मा ने 45 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। यह मुंबई इंडियंस की तरफ संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक रहा। इससे पहले साल 2008 में जयसूर्या ने चेन्नई के खिलाफ 45 गेंद पर शतक जड़ा था।

500 की स्ट्राइक रेट से बटोरे रनImage Credit : IPL/BCCI06 / 07

500 की स्ट्राइक रेट से बटोरे रन

तिलक पारी देखें तो एक से 10 गेंद तक तिलक ने 10 रन बनाए। 11 से 20 गेंद पर 7 रन, 21 से 30 गेंद पर 30 रन, 31 से 40 गेंद पर 33 रन और 41 से 45 गेंद पर 21 रन कूटे। तिलक ने पूरी तरह से मैच का रुख पलट दिया और आखिरी में 500 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे।

पारी में लगाए 8 चौके और 7 छक्केImage Credit : IPL/BCCI07 / 07

पारी में लगाए 8 चौके और 7 छक्के

तिलक वर्मा ने अपनी पारी के दौरान 45 गेंद का सामना किया। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 7 छक्के निकले। तिलक ने 20वें ओवर में 22 रन बनाए। इससे पहले 18वें ओवर में अशोक शर्मा की जमकर कुटाई करते हुए 26 रन बटोरे। इस ओवर में तीन छक्के और दो चौके लगाए। तिलक 101 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। यह उनका पहला आईपीएल शतक रहा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!