भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा। भारतीय टीम को पहले शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया से सिडनी टेस्ट हारना पड़ा। इसके बाद इंग्लैंड में 2-2 की बराबरी रही। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से जीत के बाद वे दोबारा द.अफ्रीका से 2-0 से घर पर हार गए।
भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट में नया कप्तान मिला। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने रेड बॉल से संन्यास ले लिया जिसके बाद गिल को कमान सौंपी गई।
साल 2025 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल ने बनाए। उन्होंने 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 983 रन जुटाए। उनका औसत 70.21 का रहा। वह फिलहाल ओवरऑल लिस्ट में भी टॉप पर हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बल्लेबाज केएल राहुल हैं। राहुल ने 2025 में भारत के लिए 45.16 के औसत से 813 टेस्ट रन बनाए। उन्होंने 10 मैचों की 19 पारियों में ऐसा किया।
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 2025 में 764 रन जोड़े, जिसमें 63.66 का औसत है। वह मौजूदा साल में भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों की 17 पारियों में बल्लेबाजी करने उतरे।
युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 39.21 के औसत से 745 रन जुटाए। उन्होंने 2025 में भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में बल्लेबाजी की। वे हालांकि टीम को द.अफ्रीका के खिलाफ जीत नहीं दिला पाए।
पंत ने 2025 में भारत के लिए सात टेस्ट की 13 पारियों में बैटिंग की। उनका औसत 48.38 का रहा। पंत साउथ अफ्रीका सीरीज में फ्लॉप रहे।