हाल ही में किंग ख़ान की मशहूर पर्सनल हेयरस्टाइलिस्ट दिलशाद ने उनके आइकॉनिक लुक्स को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म मोहब्बतें के लिए उनके बालों को नया और खास लुक दिया गया था।
फिल्म 'मोहब्बतें' में शाहरुख खान ने राज आर्यन नाम के म्यूजिक टीचर का रोल प्ले किया था। इस किरदार की सादगी और गंभीरता को पर्दे पर उभारने के लिए उनके बालों में एक बड़े बदलाव की जरूरत थी।
दिलशाद के अनुसार, 'मोहब्बतें' के सेट पर शाहरुख के नए लुक को लेकर मंथन चल रहा था। तभी गौरी ने सुझाव दिया, जिसने शाहरुख के उस आइकॉनिक सेंटर-पार्टेड हेयरस्टाइल को जन्म दिया।
गौरी खान की सलाह पर शाहरुख के बालों को बीच से बांट कर पीछे की ओर सेट किया गया। इस सिंपल लेकिन क्लासी हेयरकट ने राज आर्यन के किरदार को एक परिपक्व और बेहद रोमांटिक लुक दे दिया।
यह हेयरस्टाइल शाहरुख के पुराने चुलबुले लुक्स से बिल्कुल अलग था। इसने न केवल फिल्म में उनके किरदार को मजबूती दी, बल्कि रिलीज़ के बाद यह हेयरकट उस दौर के युवाओं के बीच जबरदस्त फैशन ट्रेंड बन गया।
शाहरुख का यह सेंटर-पार्टेड लुक आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार लुक्स में गिना जाता है।
'मोहब्बतें' ही नहीं, बल्कि 'डॉन', 'देवदास' और 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्मों में भी शाहरुख के हेयरस्टाइल्स ने सुर्खियां बटोरीं। हर फिल्म के साथ उनके लुक को नया रूप देना मेकर्स और हेयरस्टाइलिस्ट के लिए हमेशा एक बड़ा टास्क रहता था।