स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में रच दिया इतिहास

SCOW vs IREW: टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतने के अलावा कुछ नहीं किया। हालांकि, स्कॉटलैंड ने इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही स्कॉटलैंड ने इतिहास रच दिया। स्कॉटलैंड की ओर कप्तान कैथरीन ब्राइस ने कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम को पहली जीत दिला दी।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jun 13 2026, 19:40 IST
स्कॉटलैंड ने रचा इतिहासImage Credit : ICC01 / 07

स्कॉटलैंड ने रचा इतिहास

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीम आमसे-सामने थी। इस मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन इसके बाद पूरे मैच में स्कॉटलैंड की टीम हावी रही और ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली।

स्कॉटलैंड की पहली बल्लेबाजीImage Credit : ICC02 / 07

स्कॉटलैंड की पहली बल्लेबाजी

इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और बाद में इस टोटल को सफलतापूर्वक डिफेंड भी कर लिया।

कैथरीन की कप्तानी पारी Image Credit : ICC03 / 07

कैथरीन की कप्तानी पारी

स्कॉटलैंड की ओर से कैथरीन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 39 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली। उनकी पारी के अलावा सारा ब्राइस ने भी 49 रन की पारी खेली।

गेंदबाजों ने किया शानदार कामImage Credit : ICC04 / 07

गेंदबाजों ने किया शानदार काम

बल्लेबाजी में चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने वाली स्कॉटलैंड की टीम ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया अपने स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड करते हुए आयरलैंड की टीम को 5 गेंद शेष रहते 121 रन पर ऑलआउट कर दिया।

चमके स्कॉटलैंड के गेंदबाजImage Credit : ICC05 / 07

चमके स्कॉटलैंड के गेंदबाज

स्कॉटलैंड के कप्तान कैथरीन ब्राइस ने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में दम दिखाया। कैथरीन ने 2 विकेट जबकि फ्रेजर और गॉर्डन ने 3-3 विकेट चटकाए।

40 रन से जीता स्कॉटलैंडImage Credit : ICC06 / 07

40 रन से जीता स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड ने इस मुकाबले को 40 रन से अपने नाम किया। इसके साथ ही उसने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। यह टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की पहली जीत है।

कप्तान बनी प्लेयर ऑफ द मैचImage Credit : ICC07 / 07

कप्तान बनी प्लेयर ऑफ द मैच

कप्तान कैथरीन ब्राइस को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कैथरीन ने 60 रन बनाने के अलावा 2 विकेट भी चटकाए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!