आईपीएल 2026 में सबसे धीमी बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी हैं सबसे तेज

IPL 2026 Lowest Strike Rate: टी20 में तेज बल्लेबाजी करना टीम के लिए वरदान है, लेकिन अगर आप धीमी बल्लेबाजी करते हैं तो वो आपके साथ-साथ टीम के लिए भी नुकसानदेय होता है। आईपीएल 2026 में कुछ ऐसे ही बल्लेबाज हैं जिनका स्ट्राइट रेट उनके टीम के लिए बड़ा सिरदर्द रहा। चलिए जानते हैं इस सीजन सबसे स्लो बैटिंग करने वाले बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अपनी टीम को फायदे की जगह पहुंचाया नुकसान।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 18 2026, 21:00 IST
अपनी ही टीम के दुश्मनImage Credit : IPL01 / 07

अपनी ही टीम के दुश्मन

अगर आप टी20 में तेज खेलते हैं तो अपनी टीम के लिए आप सबसे बड़े मैच विनर हैं, लेकिन अगर आप स्लो बैटिंग करते हैं तो आप अपनी ही टीम के सबसे बड़े दुश्मन कहलाते हैं। आईपीएल 2026 में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे जिनके स्ट्राइक रेट ने उन्हें बना दिया सबसे बड़ा लूजर।

सबसे तेज वैभव सूर्यवंशीImage Credit : IPL02 / 07

सबसे तेज वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 में सबसे तेज बैटिंग करने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। सूर्यवंशी ने 12 मैच में 234.78 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 486 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और एक शतक जड़ा हैं।

सबसे स्लो बैटिंग करने वाला खिलाड़ी Image Credit : IPL03 / 07

सबसे स्लो बैटिंग करने वाला खिलाड़ी

सबसे स्लो बैटिंग करने वाले खिलाड़ी की बात करें तो इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने निराश किया है। गायकवाड़ ने इस बार 121.59 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 13 मैच में 321 रन बनाए हैं। यह इस सीजन सबसे धीमी बल्लेबाजी है।

नंबर दो पर ट्रिस्टन स्टब्स Image Credit : IPL04 / 07

नंबर दो पर ट्रिस्टन स्टब्स

इस लिस्ट में नंबर दो पर दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स हैं। स्टब्स ने इस साल 127.90 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 13 मैच में 275 रन बनाए हैं।

नंबर 3 पर अजिंक्य रहाणेImage Credit : IPL05 / 07

नंबर 3 पर अजिंक्य रहाणे

नंबर 3 पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम है। रहाणे ने इस सीजन 130.72 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 12 मैच में 251 रन बनाए हैं।

नंबर 4 पर निकोलस पूरनImage Credit : IPL06 / 07

नंबर 4 पर निकोलस पूरन

इस लिस्ट में नंबर 4 पर निकोलस पूरन का नाम है। पूरन ने इस सीजन 130.90 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 12 मैच में 216 रन बनाए हैं।

नंबर 5 पर रवींद्र जडेजाImage Credit : IPL07 / 07

नंबर 5 पर रवींद्र जडेजा

इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा 5वें नंबर पर हैं। जडेजा ने 133.80 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 11 मैच में 190 रन ही बनाए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!