रोहित शर्मा से हाल ही में वनडे की कप्तानी छीनी गई है। उनकी जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। रोहित को कप्तानी से हटाने पर हर कोई हैरान है।
रोहित शर्मा की अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी होने वाली है। रोहित के लिए ये सीरीज खास हो सकती है। इससे उनका वनडे का भविष्य भी तय हो सकता है।
जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर सिकंदर रजा से हाल ही में टी20 की ऑलटाइम सबसे बेस्ट टी20 टीम चुनी है इसमें उन्होंने कई बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया है और मजबूत कप्तान चुना है।
सिकंदर रजा ने इस टीम में टी20 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली को शामिल नहीं किया है। कोहली ने भी इस फॉर्मेंट को अलविदा कह दिया है।
निकोलस पूरन विकेटकीपिंग करने वाले हैं। पूरन ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है हालांकि अभी भी टी20 लीग में खेल रहे हैं।
क्रिस गेल, रोहित शर्मा (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन, काइरन पोलार्ड, रवींद्र जड़ेजा, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, शाहीन अफरीदी, मिचेल स्टार्क।
सिकंदर रजा की इस टीम में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, शाहीन अफरीदी और मिचेल स्टार्क को दे दी गई है। इन तीनों गेंदबाजों ने अब तक कमाल किया है।