अक्सर देखा जाता है कि किसी खिलाड़ी का ग्राफ संन्यास के बाद नीचे गिरता है, लेकिन निकोलस पूरन के साथ बिल्कुल उल्टा हुआ। उन्होंने मंगलवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसके कुछ घंटे बाद ही उन्हें ईनाम के तौर पर कप्तान बना दिया गया।
वेस्टइंडीज के पूर्व व्हाइट बॉल कैप्टन निकोलस पूरन ने मंगलवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो निकोलस पूरन सबसे सफल कैरिबियाई बल्लेबाज हैं। 106 टी20 की 97 पारी में पूरन ने 2,275 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए हैं।
पूरन के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 106 टी20 के अलावा वेस्टइंडीज के लिए 61 वनडे भी खेला है। 61 वनडे की 58 पारी में पूरन ने 1,983 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने 11 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं।
निकोलस पूरन को संन्यास लेने के 24 घंटे भीतर एक बड़ा ईनाम मिला जब उन्हें मेजर क्रिकेट लीग में मुंबई फ्रेंचाइजी की टीम मुंबई न्यूयॉर्क का कप्तान बना दिया गया। टीम ने एक्स पर लिखा कि हमारी टीम का नया कमांडर आ गया है।
मेजर लीग क्रिकेट 2025 12 जून से 13 जुलाई के बीच खेला जाएगा जिसमें मुंबई न्यूयॉर्क सहित कुल 6 टीमें भाग लेंगे। पूरन की कप्तानी में मुंबई न्यूयॉर्क की कोशिश कैबिनेट में एक और ट्रॉफी जमा करने की होगी।