शहर

कारगिल विजय दिवस पर PM मोदी का नमन, कहा- 'वीर सैनिकों का अदम्य साहस राष्ट्र का गौरव'

कारगिल विजय दिवस पर पीएम मोदी ने देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन विजय के वीरों के अदम्य पराक्रम की बदौलत भारत ने कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक जीत हासिल की।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Photo : PTI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कारगिल विजय दिवस पर कहा कि अत्यंत विषम परिस्थितियों में भारत के वीर सैनिकों द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा। मोदी ने कहा कि भारत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए असाधारण वीरता और समर्पण का परिचय देने वाले वीर सैनिकों के प्रति देश अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’अत्यंत विषम परिस्थितियों में उनके अदम्य साहस का प्रदर्शन सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा। देशभक्ति की उनकी अटूट भावना और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।’’ कारगिल विजय दिवस ’ऑपरेशन विजय’ के वीर सैनिकों के साहस, बलिदान और अटूट संकल्प को सम्मान देने का अवसर है। यह दिवस कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में मनाया जाता है और देश की संप्रभुता की रक्षा करने वाली अदम्य राष्ट्रीय भावना का उत्सव है।

कारगिल विजय दिवस क्या है?

कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई 1999 को ’ऑपरेशन विजय’ के सफल समापन की स्मृति में मनाया जाता है। यह अभियान भारतीय सेना ने कारगिल जिले में पाकिस्तानी सैनिकों के कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों को मुक्त कराने के लिए चलाया था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article