सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो हंसाते हैं तो कुछ लोगों को भावुक कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें एक महिला व्हीलचेयर पर शानदार डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर लोग उनकी हिम्मत, आत्मविश्वास और जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
'तुम नहीं कर सकती' सुन-सुनकर थक गई थी महिला
वीडियो (Video) के कैप्शन में बताया जा रहा है कि महिला को कई सालों तक लोगों से यह सुनना पड़ा था कि वह व्हीलचेयर पर होने की वजह से बहुत कुछ नहीं कर सकती। कई लोगों ने उनके सपनों पर सवाल उठाए और उन्हें बार-बार रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने दूसरों की बातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। महिला ने तय किया कि वह अपनी पहचान खुद बनाएंगी। उन्होंने डांस करना शुरू किया और व्हीलचेयर को अपनी ताकत बना लिया।टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
व्हीलचेयर पर महिला का शानदार डांस हुआ वायरल
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि महिला पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस करती दिखाई दे रही है। डांस के दौरान महिला के चेहरे का एक्सप्रेसन और उसकी मुस्कान उसके परफॉर्मेंस पर चार चांद लगा रहे हैं। व्हीलचेयर पर महिला के इस डांस को देख लोग उससे बहुत प्रभावित नजर आ रहे हैं।
लोग महिला के हौसले की खूब कर रहे तारीफ
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @tomer_margalit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Video) को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद हजारों लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि यह वीडियो उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि असली ताकत शरीर में नहीं, बल्कि इंसान के हौसले और आत्मविश्वास में होती है।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
