टेक एंड गैजेट्स

BGMI Lite Pre-Registration की तारीख का ऐलान, 25 अगस्त से Android यूजर्स कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Krafton ने फिलहाल BGMI Lite के हार्डवेयर रिक्वायरमेंट, सपोर्टेड स्मार्टफोन, ग्राफिक्स ऑप्शन, गेम मोड और मैप्स से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है। इन जानकारियों का खुलासा आने वाले समय में किया जा सकता है।

Image

पुराने BGMI अकाउंट की जरूरत नहीं होगी ट्रांसफर

भारत में BGMI Lite का इंतजार कर रहे गेमर्स के लिए बड़ी खबर है। गेम डेवलपर Krafton ने Battlegrounds Mobile India Lite (BGMI Lite) के प्री-रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक भारत में Android यूजर्स 25 अगस्त 2026 से इस गेम के लिए प्री-रजिस्टर कर सकेंगे। गेम का पब्लिक लॉन्च अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन Krafton ने इसकी रिलीज को 2026 के अंत तक के लिए शेड्यूल किया है।

Google Play Store से होगा प्री-रजिस्ट्रेशन

Krafton India के अनुसार, BGMI Lite के लिए शुरुआती दौर में सिर्फ Android यूजर्स ही प्री-रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। इसके लिए यूजर्स Google Play Store का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने अभी iPhone और iPad यानी iOS यूजर्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान नहीं किया है। Krafton का कहना है कि iOS पर प्री-रजिस्ट्रेशन की जानकारी बाद में दी जाएगी।

करीब 1GB होगा शुरुआती डाउनलोड साइज

BGMI Lite की सबसे खास बात इसका छोटा डाउनलोड साइज हो सकता है। कंपनी के मुताबिक गेम का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। हालांकि, गेम इंस्टॉल करने के बाद अतिरिक्त फाइल्स डाउनलोड करनी होंगी या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। Krafton ने फिलहाल BGMI Lite के हार्डवेयर रिक्वायरमेंट, सपोर्टेड स्मार्टफोन, ग्राफिक्स ऑप्शन, गेम मोड और मैप्स से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है। इन जानकारियों का खुलासा आने वाले समय में किया जा सकता है।

पुराने BGMI अकाउंट की जरूरत नहीं होगी ट्रांसफर

मौजूदा BGMI खिलाड़ियों के लिए भी कंपनी ने अहम जानकारी दी है। Krafton ने साफ किया है कि BGMI Lite खेलने के लिए मौजूदा BGMI अकाउंट को ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स गेम के लिए प्री-रजिस्टर करके इसके उपलब्ध होने के बाद सीधे खेलना शुरू कर सकेंगे।

कम कीमत वाले फोन में भी चलने की उम्मीद

BGMI Lite को ऐसे खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है, जिनके पास ज्यादा पावरफुल स्मार्टफोन नहीं हैं। ‘Lite’ नाम से संकेत मिलता है कि गेम को अपेक्षाकृत कम हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन्स पर भी बेहतर तरीके से चलाने के लिए ऑप्टिमाइज किया जाएगा। इससे BGMI का अनुभव ज्यादा संख्या में भारतीय यूजर्स तक पहुंच सकता है।

2026 के अंत में हो सकता है लॉन्च

Krafton ने अभी BGMI Lite की सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने फिलहाल इसे 2026 के अंत में लॉन्च करने की योजना की पुष्टि की है। गेम से जुड़े नए अपडेट आधिकारिक BGMI Lite Instagram पेज के जरिए भी साझा किए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि BGMI Lite, BGMI फ्रेंचाइजी के विस्तार की दिशा में अगला कदम है और इसका मकसद देश में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों तक बैटल रॉयल गेमिंग अनुभव पहुंचाना है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article