रोड्री की कप्तानी वाली स्पेनिश फुटबॉल टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम तक गए फाइनल मुकाबले में 1-0 के अंतर से मात देकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। स्पेन के लिए एकलौता और निर्णायक गोल फेरान टॉरेस ने 106वें मिनट में किया। लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना की टीम स्पेन के डिफेंस को भेदने में नाकाम रही।
मैच में अर्जेंटीना के खिलाड़ी केवल एक बार गोल करने के करीब पहुंचे। पूरे मैच में स्पेन ने अपनी पकड़ बनाए रखी और अर्जेंटीना का लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर दिया। अर्जेंटीना, ब्राजील और इटली के क्लब में शामिल होना का ख्वाब अधूरा रह गया। यानी की अपना खिताब डिफेंड नहीं कर पाया।
स्पेन के एक मात्र गोल से टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप जीता। पूरे टूर्नामेंट में स्पेन का विनिंग प्रतिशत 100 परसेंट रहा। फाइनल में मिली हार के बाद अर्जेंटीना की टीम मायूस दिखी। 19 साल के यमल ने मेसी को गले लगाया।
हार से अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी बेहद भावुक दिखे। वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और बच्चों की तरह रो पड़े। माना जा रहा है कि लियोनेल मेसी का यह आखिरी फुटबॉल वर्ल्ड कप है। क्योंकि, मेसी 39 साल के हो चुके हैं और अगल वर्ल्ड कप 4 चार साल बाद है तब-तक उनकी उम्र 43 साल के करीब हो जाएगी।
स्पेन के खिलाफ अर्जेंटीना के कप्तान मेसी एक भी गोल नहीं कर पाए। मेसी इस वर्ल्ड कप में कुल 8 और अपने वर्ल्ड कप करियर में कुल 21 गोल कर चूके हैं। फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे इसी फीफ वर्ल्ड कप में उनके विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। वह कुल 22 गोल के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं।
फाइनल में स्पेन से मिली हार के बाद अर्जेंटीना के लगातार 37 मैच में अजेय रहने का सिलसिला टूट गया। यहां भी अर्जेंटीना इटली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई। इटली की टीम ने लगातार 37 मैच में अजेय रहते हुए वर्ल्ड चैंपियन बनी थी।
मेसी ने साल 2022 में वर्ल्ड कप जीता। वह दो बार 2014 और 2026 में रनरअप रहे। साल 2022 में गोल्डन बॉल जीता। वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं, अर्जेंटीना के टॉप स्कोरर हैं। वह सबसे उम्र दराज खिलाड़ी बने, जिन्होंने गोल की हैट्रिक लगाई। लगातार 7 मैच में गोल करने का रिकॉर्ड। फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता।