एजुकेशन

UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट को मिलेगा नौकरी का मौका, यहां देखें डेट्स

UP Rojgar Mela 2026: यूपी में जुलाई के महीने में अभी तक कई जिलों में समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। महीने के बचे हुए कुछ दिनों में यूपी के कई जिलों में रोजगार मेला आयोजित की जा रहा है। इसमें हिस्सा लेकर युवा नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

UP Rojgar Mela 2026 (Photo - AI)

UP Rojgar Mela 2026: अगर आप भी प्राइवेट या कॉन्ट्रैक्चुअल नौकरी के जरिए एक बेहतर करियर दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश सरकार का 'रोजगार मेला' आपके लिए किसी बेहतरीन अवसर से कम नहीं है। अब तक के जुलाई 2026 के महीने में राज्य के विभिन्न हिस्सों में इसका आयोजन किया गया था, जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया था। लेकिन अगर आप किसी कारण के चलते बीते दिनों में आयोजित हुए रोजगार मेले में शामिल नहीं हो पाए हैं, तो यह आपके लिए एक अंतिम मौका है। क्योंकि आज यानी 20 जुलाई और 21 जुलाई को यूपी के कई जिलों में रोजगार मेले (Rojgar Sangam UP) के आयोजन किया जा रहा है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।

जिलावार रोजगार मेले का शेड्यूल

हमीरपुर20 जुलाई 2026जिला सेवायोजन कार्यालय हमीरपुर में कुल 50 पदों पर भर्तियां होंगी।
लखनऊ21 जुलाई 2026गवर्नमेंट आईटीआई अलीगंज में मेले का आयोजन होगा, जहाँ 220 पदों पर सीधी नौकरी का मौका मिलेगा।
महाराजगंज21 जुलाई 2026जिला रोजगार कार्यालय महाराजगंज में 200 पदों के लिए भर्ती होगी।
भदोही21 जुलाई 2026डी.जे.डी. प्राइवेट आईटीआई ज्ञानपुर में 21 जुलाई को 160 पदों पर होगी भर्ती।
भदोही28 जुलाई 2026डी.जे.डी. प्राइवेट आईटीआई ज्ञानपुर 310 पदों पर होगी भर्ती।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPTET Result 2026: जल्द घोषित होंगे नतीजे, यहां जानें रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका और पासिंग मार्क्स

क्या है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI), डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एमबीए, इंजीनियरिंग पास और अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। फ्रेशर्स भी इसमें हिस्सा लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु रोजगार मेले में आने वाली कंपनियों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। आवेदन शुल्क की बात करें तो उम्मीदवारों तो यह मुफ्त है।

ऑनलाइन कैसे करें आवेदन

स्टेप 1 - सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर 'UP Rojgar Mela 2026 Apply Online' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - एक्टिव ईमेल व मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन आईडी प्राप्त करें।

स्टेप 4 - अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक व पते संबंधी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5 - फोटो, सिग्नेचर व आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और फाइनल फॉर्म सबमिट करें।

रोजगार मेले में जाने से पहले ध्यान रखें ये महत्वपूर्ण 3 बातें

जरूरी दस्तावेजों की फाइल तैयार रखें - ऑनलाइन आवेदन के प्रिंटआउट के साथ अपनी शैक्षणिक मार्कशीट, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अपडेटेड रिज्यूमे की 4-5 कॉपी अपने साथ जरूर ले जाएं।

सैलरी व जॉब रोल की स्पष्टता - यह भर्ती मुख्य रूप से प्राइवेट व संविदा श्रेणी के लिए है, इसलिए इंटरव्यू के समय कंपनी की प्रोफाइल, वर्क लोकेशन और इन-हैंड सैलरी की जानकारी पहले ही स्पष्ट कर लें।

समय पर पहुंचे - मेले के दिन निर्धारित स्थान पर सुबह 9:30 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि बायोडाटा जमा करने और प्राथमिक स्क्रीनिंग में आसानी हो और आपको भारी भीड़ का सामना न करना पड़े। साथ ही शुरुआती प्रक्रिया आसानी से हो जाए। समय के साथ उम्मीदवारों की संख्या बढ़ेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article