Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 20 July 2026 : पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच चांदी के दामों (silver rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि दिल्ली में चांदी की कीमतों में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। चांदी 1,000 रुपये टूटकर 2,21,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शाम तक 1.29% बढ़कर यानी 2797 रुपये तेजी के साथ 219200 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,16,403 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 56.79 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,19,860 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 2,15,474 रुपये किलो थी। दो दोपहर तक 2,18,967 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,19,575 रुपये किलो हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,35,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 20 जुलाई 2026
बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)
| चांदी की शुद्धता | 1 किलो | 1 औंस | 1 तोला |
|---|---|---|---|
| 999 फाइन चांदी | ₹2,19,860 | ₹6,233 | ₹2,564 |
| 925 स्टर्लिंग चांदी | ₹2,03,371 | ₹5,765 | ₹2,372 |
| 900 कॉइन चांदी | ₹1,97,874 | ₹5,610 | ₹2,308 |
| 800 जर्मन चांदी | ₹1,75,888 | ₹4,986 | ₹2,052 |
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| मुंबई | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| कोलकाता | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| चेन्नई | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| पटना | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| लखनऊ | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| मेरठ | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| अयोध्या | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| कानपुर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| नोएडा | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| जयपुर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| लुधियाना | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| इंदौर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| वडोदरा | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| सूरत | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| पुणे | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| नागपुर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| नासिक | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| बैंगलोर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,349 | ₹23,490 | ₹2,34,900 |
| रायपुर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| हैदराबाद | ₹2,349 | ₹23,490 | ₹2,34,900 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव?
दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को स्थानीय मांग कमजोर रहने से चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 2,000 रुपये सस्ती होकर ₹2,22,500 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव ₹2,24,500 प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। हाजिर चांदी (स्पॉट सिल्वर) का भाव घटकर 55.37 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव?
घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी दबाव में रही। कारोबारियों की बिकवाली के चलते पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सितंबर डिलीवरी वाले चांदी के वायदा अनुबंध का भाव 1,258 रुपये यानी 0.58% गिरकर ₹2,14,755 प्रति किलोग्राम पर आ गया। वैश्विक वायदा बाजार में भी कमजोरी का रुख रहा। न्यूयॉर्क में चांदी का वायदा भाव 0.11% फिसलकर 58.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घरेलू बाजार में बिकवाली बढ़ने और मांग कमजोर रहने से चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा, जिसके कारण हाजिर और वायदा दोनों बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।
