अध्यात्म

Aaj Ka Shubh Rang: आज सोमवार को कौन सा कलर रहेगा आपके लिए लकी? राशि के अनुसार जानें अपना शुभ रंग

Today Lucky Colour: आज कौन सा रंग आपके लिए शुभ रहेगा? इस बारे में आप अपनी राशि के जरिए जान सकते हैं। चलिए जानें 12 राशियों के आज 20 जुलाई 2026, वार सोमवार के लकी रंग और उनके महत्व के बारे में।

Image

20 जुलाई 2026 का शुभ रंग

Aaj Ka Shubh Rang 20 July 2026: रंगों का भी जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जिनका सही चुनाव करना ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बेहद खास है। माना जाता है कि शुभ रंगों की सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के जीवन में खुशियां लेकर आती है। साथ ही तनाव दूर होता है और सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि, अपनी राशि के अनुसार प्रत्येक दिन का शुभ रंग आप चुन सकते हैं। यहां पर 20 जुलाई 2026, सोमवार के दिन का मेष से लेकर मीन राशि वालों का शुभ रंग दिया गया है।

मेष राशि (Aries)-

  • शुभ रंग-नारंगी व पीला
आज मेष राशि वालों के लिए नारंगी रंग शुभ रहेगा, जो कि सकारात्मकता और रचनात्मकता का प्रतीक है। वहीं, पीले रंग को खुशी, आशा, ऊर्जा और सूर्य के प्रकाश का प्रतीक माना जाता है।

वृषभ राशि (Taurus)-

  • शुभ रंग -सफेद व नारंगी
सफेद रंग को शांति, पवित्रता और सच्चाई का प्रतीक माना जाता है, जबकि नारंगी रंग को साहस, बलिदान और उत्साह का सूतक माना जाता है।

मिथुन राशि (Gemini)-

  • शुभ रंग -हरा व बैंगनी
आज मिथुन राशि वालों के लिए हरा और बैंगनी रंग शुभ रहेगा। हरे को जहां समृद्धि, शांति और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, वहीं बैंगनी को ज्ञान, रहस्य और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना गया है।

कर्क राशि (Cancer)-

  • शुभ रंग -पीला व लाल
पीला रंग मां लक्ष्मी को अति प्रिय है, जिस कलर के कपड़े पहनना आज कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा ये लाल रंग की चीजों का भी इस्तेमाल आज कर सकते हैं, जो कि प्रेम, साहस और शक्ति का प्रतीक है। बता दें कि लाल रंग को खतरों से भी जोड़ा जाता है।

सिंह राशि (Leo)-

  • शुभ रंग -बैंगनी व लाल
आज बैंगनी और लाल रंग सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। बैंगनी को जहां रहस्य, आध्यात्मिकता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। वहीं, लाल रंग नई शुरुआत के साथ-साथ खतरे का भी प्रतीक है।

कन्या राशि (Virgo)-

  • शुभ रंग -सफेद व आसमानी
शांति का रंग सफेद आज कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा आसमानी रंग से भी इन्हें लाभ होने के योग हैं, जिसे शांति, स्पष्टता, सुकून और स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है।

तुला राशि (Libra)-

  • शुभ रंग -बैंगनी व लाल
सिंह राशि वालों के अलावा तुला राशि के जातकों के लिए भी आज बैंगनी और लाल रंग शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

  • शुभ रंग -नारंगी व लाल
नारंगी रंग को ऊर्जा के साथ-साथ उत्साह और आध्यात्मिकता का भी प्रतीक माना जाता है, जो कि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज लकी है। साथ ही लाल रंग से जुड़ी चीजों के इस्तेमाल से इन्हें लाभ हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)-

  • शुभ रंग -लाल व नारंगी
वृश्चिक के अलावा लाल और नारंगी रंग धनु राशि वालों के लिए भी आज लकी रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)-

  • शुभ रंग -नीला व हरा
नीले रंग को शांति के अलावा स्थिरता और विश्वास का भी प्रतीक माना जाता है, जो कि मकर राशि वालों के लिए आज शुभ है। इसके अलावा शांति का रंग हरा भी इनके लिए लकी रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius)-

  • शुभ रंग -सफेद व हरा
शांति का प्रतीक माना जाने वाला सफेद रंग कुंभ राशि वालों के लिए आज लकी है। इसके अलावा हरे रंग की चीजों से भी इन्हें आज लाभ हो सकता है, जो कि जीवन, शांति, प्रकृति और नई शुरुआत का प्रतीक है।

मीन राशि (Pisces)-

  • शुभ रंग -लाल व सफेद
लाल रंग को प्रेम, साहस, शक्ति, खतरे और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जिससे जुड़ी चीजों का आज मीन राशि वालों के लिए इस्तेमाल करना शुभ रहेगा। इसके अलावा सफेद रंग भी इनके लिए शुभ है, जो कि शांति के साथ-साथ पवित्रता और मासूमियत का प्रतीक है।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article