कोई हाथी नहीं, कोई व्हेल नहीं! इस जीव के पास होती हैं दुनिया की सबसे बड़ी आंखें, इसकी नजर से बचना लगभग नामुमकिन

दुनिया में कई ऐसे जीव हैं, जो अपनी अनोखी खूबियों की वजह से लोगों को हैरान कर देते हैं। कोई अपनी ताकत के लिए जाना जाता है, तो कोई अपनी रफ्तार के लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा जीव भी है, जिसकी आंखें किसी भी दूसरे जीव से बड़ी होती हैं? अगर आपको इस बारे में नहीं पता तो चलिए आज जान लेते हैं कि आखिर वह कौन सा जीव है, जिसकी आंखें इस दुनिया में सबसे बड़ी हैं।

Authored by: Pankaj YadavUpdated Jul 19 2026, 13:37 IST
दुनिया का सबसे रहस्यमयी जीवImage Credit : IStock01 / 07

दुनिया का सबसे रहस्यमयी जीव

दुनिया की सबसे बड़ी आंखों वाला यह जीव समुद्र में रहता है। वैसे तो समुद्र में कई ऐसे जीव-जंतु रहते हैं, जिनसे हम इंसान पूरी तरह से अनजान हैं। ये जीव लोगों को हैरत में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उनमें से ही एक है यह रहस्यमयी जीव, जो अपनी सबसे बड़ी आंखों के लिए जाना जाता है।

दुनिया की सबसे बड़ी आंखों वाला जीवImage Credit : IStock02 / 07

दुनिया की सबसे बड़ी आंखों वाला जीव

इस जीव का नाम जायंट स्क्विड (Giant Squid) है। जिसकी आंखें इतनी बड़ी होती हैं कि उनके सामने कई विशालकाय जानवरों की आंखें भी छोटी लगने लगती हैं। जायंट स्क्विड समुद्र की गहराइयों में रहने वाला एक रहस्यमयी जीव है। यह इंसानों की नजरों से बहुत कम ही गुजरता है, क्योंकि यह समुद्र की सतह से हजारों फीट नीचे रहता है।

कितनी बड़ी होती है इस जीव की आंखें? Image Credit : IStock03 / 07

कितनी बड़ी होती है इस जीव की आंखें?

वैज्ञानिकों के मुताबिक, जायंट स्क्विड की एक आंख का व्यास लगभग 25 से 30 सेंटीमीटर तक हो सकता है। यानी इसकी एक आंख लगभग डिनर प्लेट जितनी बड़ी होती है। इतनी बड़ी आंखें किसी भी जीव में नहीं पाई जातीं।

क्यों पड़ती है इतनी बड़ी आंखों की जरूरत?Image Credit : IStock04 / 07

क्यों पड़ती है इतनी बड़ी आंखों की जरूरत?

अब सवाल यह है कि आखिर इसे इतनी बड़ी आंखों की जरूरत क्यों पड़ती है? इसका जवाब समुद्र की गहराइयों में ही छिपा है। गहरे समुद्र में सूरज की रोशनी लगभग नहीं पहुंचती। वहां चारों ओर घना अंधेरा रहता है। ऐसे माहौल में बड़ी आंखें ज्यादा रोशनी इकट्ठा कर सकती हैं। इससे जायंट स्क्विड को दूर से आने वाले शिकार या किसी बड़े शिकारी का पता जल्दी चल जाता है।

अंधेरे समुद्र में भी दूर से देख लेता है खतराImage Credit : IStock05 / 07

अंधेरे समुद्र में भी दूर से देख लेता है खतरा

वैज्ञानिकों का मानना है कि जायंट स्क्विड की बड़ी आंखें उसे स्पर्म व्हेल जैसे विशाल शिकारी से बचने में भी मदद करती हैं। जब व्हेल समुद्र में तैरती है, तो उसके आसपास हलचल पैदा होती है। जायंट स्क्विड अपनी विशाल आंखों की मदद से इस हलचल को दूर से ही महसूस कर लेता है और खतरे का अंदाजा लगा सकता है।

कितना बड़ा होता है एक जायंट स्क्विड?Image Credit : IStock06 / 07

कितना बड़ा होता है एक जायंट स्क्विड?

जायंट स्क्विड सिर्फ आंखों की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने आकार के कारण भी खास है। इसकी लंबाई 40 फीट से भी ज्यादा हो सकती है। इसके लंबे टेंटेकल्स यानी भुजाओं पर मजबूत सकर लगे होते हैं, जिनकी मदद से यह अपने शिकार को मजबूती से पकड़ लेता है।

बहुत ही कम देखने को मिलते हैं जिंदा स्क्विडImage Credit : IStock07 / 07

बहुत ही कम देखने को मिलते हैं जिंदा स्क्विड

दिलचस्प बात यह है कि इतने बड़े आकार का होने के बावजूद इंसानों ने इसे बहुत कम बार ही जीवित देखा है। ज्यादातर जानकारी वैज्ञानिकों को समुद्र में मिले मृत स्क्विड या विशेष कैमरों से मिली है। आज भी यह समुद्र के सबसे रहस्यमयी जीवों में गिना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र का बड़ा हिस्सा आज भी पूरी तरह खोजा नहीं जा सका है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!