बारिश में घर के अंदर Exercise करते समय ये गलतियां न करें, वरना बढ़ सकती हैं चोट की परेशानी

बारिश में घर के अंदर एक्सरसाइज करना अच्छा विकल्प है, लेकिन कुछ छोटी-छोटी गलतियां चोट और दर्द की वजह बन सकती हैं। जानिए कौन-सी गलतियों से बचना चाहिए और कैसे करें सुरक्षित वर्कआउट।

Authored by: VineetUpdated Jul 19 2026, 14:28 IST
घर में एक्सरसाइज कर रहे हैं तो गलतियों से बचेंImage Credit : Istock / AI01 / 07

घर में एक्सरसाइज कर रहे हैं तो गलतियों से बचें

बारिश शुरू होते ही बहुत से लोग पार्क या मैदान की बजाय घर के अंदर ही एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। यह अच्छी आदत है, लेकिन अगर वर्कआउट करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान न रखा जाए तो शरीर को फायदा मिलने की जगह नुकसान भी हो सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव, फिसलकर गिरना या जोड़ों में दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. विजय डी. शेखर कहते हैं कि सही तरीके से किया गया वर्कआउट ही शरीर को सुरक्षित और फिट रखता है।

बिना तैयारी के एक्सरसाइज शुरू न करेंImage Credit : Istock / AI02 / 07

बिना तैयारी के एक्सरसाइज शुरू न करें

कई लोग समय बचाने के लिए सीधे दौड़ना, जंप करना या दूसरी एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं। ऐसा करना सही नहीं है। पहले 5-10 मिनट हल्की स्ट्रेचिंग या धीरे-धीरे हाथ-पैर चलाकर शरीर को तैयार करें। इससे शरीर एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाता है और चोट का खतरा कम रहता है।

गीले या फिसलन वाले फर्श पर वर्कआउट से बचेंImage Credit : Istock / AI03 / 07

गीले या फिसलन वाले फर्श पर वर्कआउट से बचें

बारिश के मौसम में घर का फर्श कई बार हल्का गीला हो जाता है। ऐसे में तेज एक्सरसाइज करने से पैर फिसल सकता है। इसलिए हमेशा साफ, सूखी और समतल जगह पर ही वर्कआउट करें। अगर जरूरत हो तो एक्सरसाइज मैट का इस्तेमाल करें।

सही जूते पहनना भी जरूरी हैImage Credit : Istock / AI04 / 07

सही जूते पहनना भी जरूरी है

घर के अंदर होने का मतलब यह नहीं कि चप्पल या नंगे पैर ही एक्सरसाइज करें। गलत फुटवियर से पैरों और घुटनों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। अगर आपका वर्कआउट थोड़ा तेज है, तो अच्छे ग्रिप वाले स्पोर्ट्स शूज पहनना बेहतर रहेगा।

अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत न करेंImage Credit : Istock / AI05 / 07

अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत न करें

अगर कई दिनों बाद एक्सरसाइज शुरू कर रहे हैं, तो पहले हल्का वर्कआउट करें। एक ही दिन में ज्यादा देर या बहुत कठिन एक्सरसाइज करने की कोशिश न करें। धीरे-धीरे समय और मेहनत बढ़ाने से शरीर आसानी से उसके अनुसार ढल जाता है।

पानी पीना और आराम करना न भूलेंImage Credit : Istock / AI06 / 07

पानी पीना और आराम करना न भूलें

बारिश में प्यास कम लगती है, लेकिन एक्सरसाइज के दौरान शरीर को पानी की जरूरत होती है। इसलिए बीच-बीच में थोड़ा पानी पीते रहें। वर्कआउट खत्म होने के बाद कुछ मिनट आराम करें और हल्की स्ट्रेचिंग करें। अगर एक्सरसाइज के दौरान तेज दर्द, चक्कर या असहज महसूस हो, तो तुरंत रुकें और डॉक्टर से सलाह लें। यही तरीका आपको बारिश के मौसम में भी सुरक्षित और फिट बनाए रखने में मदद करेगा।

​डिस्क्लेमर​Image Credit : Istock / AI07 / 07

​डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!