यात्रा से पहले जान लें, कपड़े पैक करने का कौन-सा तरीका बचाएगा सबसे ज्यादा स्पेस

Clothes Packing Tips: अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस बात से जरूर वाकिफ होंगे कि यात्रा के दौरान सबसे बड़ी चुनौती सामान को सही तरीके से पैक करने की होती है। सही पैकिंग तकनीक अपनाकर आपकी यात्रा अधिक आरामदायक बन जाती है।

Authored by: prabhat sharmaUpdated Jul 19 2026, 16:40 IST
​ट्रिप प्लान में मिलेगी मदद​Image Credit : Canva01 / 06

​ट्रिप प्लान में मिलेगी मदद​

यात्रा पर जाने से पहले सामान को सही तरीके से पैक करना अपने आप में बड़ी चुनौती है। आइए जानते हैं कि कौन-सा तरीका सबसे ज्यादा स्पेस बचाता है और स्मार्ट पैकिंग के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

​पैकिंग क्यूब्स का इस्तेमाल करें​Image Credit : Canva02 / 06

​पैकिंग क्यूब्स का इस्तेमाल करें​

पैकिंग क्यूब्स छोटे-छोटे ऑर्गेनाइजर होते हैं, जिनमें अलग-अलग तरह के कपड़े रखे जा सकते हैं। इसका बड़ा फायदा ये भी है कि इससे सामान जल्दी पैक और अनपैक हो जाता है।

​खाली जगह का भी करें सही इस्तेमाल​Image Credit : Canva03 / 06

​खाली जगह का भी करें सही इस्तेमाल​

जूतों के अंदर की खाली जगह का उपयोग आप कर सकते हैं इसमें मोजे, चार्जर, टाई या छोटे एक्सेसरीज आसानी से रखे जा सकते हैं। इसके अलावा बैग के किनारों की खाली जगह में भी छोटे सामान रख सकते हैं।

​रोलिंग तकनीक​Image Credit : Canva04 / 06

​रोलिंग तकनीक​

रोल करके टी-शर्ट, जींस, ट्रैक पैंट, लेगिंग्स और कैजुअल कपड़ों को पैक करें। आजकल रोलिंग तकनीक को सबसे लोकप्रिय ट्रैवल हैक माना जा रहा है।

​रोल और फोल्ड का कॉम्बिनेशन​Image Credit : Canva05 / 06

​रोल और फोल्ड का कॉम्बिनेशन​

पैकिंग का सबसे स्मार्ट तरीका रोल और फोल्ड का कॉम्बिनेशन है। केवल रोल या केवल फोल्ड करने की बजाय दोनों तकनीकों के कॉबिंनेशन का इस्तेमाल करना बेहतर हो सकता है।

​भारी सामान नीचे और हल्के कपड़े ऊपर रखें​Image Credit : Canva06 / 06

​भारी सामान नीचे और हल्के कपड़े ऊपर रखें​

बैग का संतुलन बना रहे और कपड़ों पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़े इसके लिए भारी सामान नीचे और हल्के कपड़े ऊपर रखें। सबसे नीचे जूते, टॉयलेटरी बैग और अन्य भारी सामान रखें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!