Entertainment News Today: नेशनल अवॉर्ड मिलने पर अक्षय कुमार ने आनंद एल राय को दी बधाई, जेनिफर फिंच का हुआ निधन

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरों ने आज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने के बाद स्टार्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। तो वहीं जेनिफर फिंच का निधन हो गया। तो चलिए जानते हैं आज कौन-कौन सी खबरें चर्चा में रहीं।

Authored by: AbhayUpdated Jul 19 2026, 20:57 IST
आज की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDb/ Pinterest01 / 13

आज की बड़ी खबरें

मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के बाद कई सितारों ने अपनी खुशी जाहिर की, तो कुछ ने खास संदेश भी दिए। एआर रहमान ने अपने भांजे जीवी प्रकाश को बधाई दी, वहीं संजय मिश्रा ने नेशनल अवॉर्ड मिलने पर रिएक्शन दिया। समय रैना ने अपने शो की कंटेस्टेंट का सपोर्ट किया, जबकि दुलकर सलमान ने अपने पिता ममूटी के अवॉर्ड पर मजेदार अंदाज में बात की। इसके अलावा अक्षय कुमार, कुमार विश्वास, ज्योतिका, तनिष्क बागची, दीया मिर्जा और अरशद वारसी भी चर्चा में रहे।

दीया मिर्जा ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्टImage Credit : IMDb/ Pinterest02 / 13

दीया मिर्जा ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद दीया मिर्जा ने सोनम वांगचुक का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए उनके साथ खड़े होने की बात कही।

एआर रहमान ने भांजे को दी बधाईImage Credit : IMDb/ Pinterest03 / 13

एआर रहमान ने भांजे को दी बधाई

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में तीसरी बार सम्मान मिलने पर एआर रहमान ने अपने भांजे जीवी प्रकाश को बधाई दी। उन्होंने इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का पल बताया। जीवी प्रकाश को और भी स्टार्स बधाई देते दिखाई दिए।

​अरशद वारसी की नई फिल्म की रिलीज डेट आउटImage Credit : IMDb/ Pinterest04 / 13

​अरशद वारसी की नई फिल्म की रिलीज डेट आउट

अरशद वारसी की नई फिल्म 'जीवन बीमा योजना' अब 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया।

​समय रैना ने कंटेस्टेंट का किया सपोर्टImage Credit : IMDb/ Pinterest05 / 13

​समय रैना ने कंटेस्टेंट का किया सपोर्ट

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' की कंटेस्टेंट साक्षी झा को 'मैन हेटर' वाले बयान पर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच समय रैना उनके समर्थन में आए। उन्होंने कहा कि साक्षी पुरुषों से नफरत नहीं करतीं और शो में उन्होंने खुद कहा था कि पुरुष शानदार होते हैं।

​ज्योतिका ने 'श्रीकांत' की जीत पर दिया रिएक्शनImage Credit : IMDb/ Pinterest06 / 13

​ज्योतिका ने 'श्रीकांत' की जीत पर दिया रिएक्शन

फिल्म श्रीकांत के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर ज्योतिका ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि फिल्म ने कई मुश्किल हालात का सामना किया, लेकिन आखिरकार उसकी मेहनत रंग लाई।

ममूटी के अवॉर्ड पर दुलकर का मजेदार रिएक्शनImage Credit : IMDb/ Pinterest07 / 13

ममूटी के अवॉर्ड पर दुलकर का मजेदार रिएक्शन

ममूटी के चौथा नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद दुलकर सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उन पर भी अवॉर्ड जीतने का दबाव बढ़ गया है। उन्होंने अपने पिता की उपलब्धि पर गर्व भी जताया।

​संजय मिश्रा ने जताई खुशीImage Credit : IMDb/ Pinterest08 / 13

​संजय मिश्रा ने जताई खुशी

'भक्षक' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर संजय मिश्रा ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ये सम्मान उनके लिए बेहद खास है और वो खुद को खुशकिस्मत मानते हैं।

तनिष्क बागची ने हटाया पोस्टImage Credit : IMDb/ Pinterest09 / 13

तनिष्क बागची ने हटाया पोस्ट

'सैयारा' की रॉयल्टी को लेकर 8 लाख रुपये का दावा करने के बाद तनिष्क बागची ने अपना पोस्ट हटा दिया। यशराज फिल्म्स की ओर से बकाया रकम पर रिएक्शन के बाद मामला शांत हो गया है।

​जेनिफर फिंच का हुआ निधनImage Credit : IMDb/ Pinterest10 / 13

​जेनिफर फिंच का हुआ निधन

मशहूर बैंड एल7 की बेसिस्ट जेनिफर फिंच का 59 साल की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है।

फीफा वर्ल्ड कप के फिनाले में धमाल मचाएंगे स्टार्सImage Credit : Insatagram11 / 13

फीफा वर्ल्ड कप के फिनाले में धमाल मचाएंगे स्टार्स

फीफा वर्ल्ड कप 2026 पर सबकी नजरें हैं। इस महासंग्राम में कई कलाकार धमाक मचाएंगे। कई कलाकार की परफॉर्मेंस है, जिसमें शकीरा, BTS, मैडोना और जस्टिन बीबर शामिल हैं। ये स्टार्स ऐतिहासिक हाफटाइम शो में परफॉर्म करेंगे।

सीजेपी के सपोर्ट में जंतर मंतर पहुंचीं पूनम पांडेImage Credit : Insatagram12 / 13

सीजेपी के सपोर्ट में जंतर मंतर पहुंचीं पूनम पांडे

जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी है और यहां पर उन्हें सपोर्ट करने पूनम पांडे पहुंचीं। पूनम पांडे ने यहां पर आकर साफ कहा कि वह राजनीति का कुछ नहीं जानतीं। वह यहां पर सिर्फ सपोर्ट करने आई हैं।

​अक्षय कुमार ने दी बधाईImage Credit : IMDb/ Pinterest13 / 13

​अक्षय कुमार ने दी बधाई

फिल्म 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी: एकता का प्रतीक' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलने पर अक्षय कुमार ने निर्देशक आनंद एल राय को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी और उनकी तारीफ की।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!