स्कोर हुआ 29/6, इंग्लैंड न्यूजीलैंड टेस्ट के पहले दिन गिर गए 16 विकेट

ENG vs NZ 1st Test Day 1 Highlights: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हुई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज (England vs New Zealand Test Series 2026) का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हुआ है। इस मैच के पहले दिन वो हुआ जो किसी ने सोचा भी नहीं था। गेंदबाजों ने लॉर्ड्स की पिच पर ऐसा कहर बरपाया कि एक दिन में 16 विकेट गिर गए।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jun 5 2026, 09:21 IST
एक दिन में गिरे 16 विकेटImage Credit : AP01 / 07

एक दिन में गिरे 16 विकेट

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ही 16 विकेट गिर गए। ना मेजबान टीम के बल्लेबाज पिच पर टिकते दिखे और ना ही मेहमान टीम संभल पाई। दोनों टीमों के तेज गेंदबाज हावी रहे, खासतौर पर न्यूजीलैंड के काइल जेमीसन और इंग्लैंड के ओली रॉबिनसन।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैचImage Credit : AP02 / 07

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच का आयोजन लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर हो रहा है। मैच के पहले दिन मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इंग्लैंड ने 94 रन पर 6 विकेट गंवाएImage Credit : AP03 / 07

इंग्लैंड ने 94 रन पर 6 विकेट गंवाए

इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उसने 26.5 ओवर में 94 रन के अंदर अपने शीर्ष 6 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इसमें जो रूट जैसा महान बल्लेबाज भी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गया।

हैरी ब्रुक ने लगाया अर्धशतक, 140 पर ऑल-आउटImage Credit : AP04 / 07

हैरी ब्रुक ने लगाया अर्धशतक, 140 पर ऑल-आउट

विकेटों की झड़ी के बीच पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हैरी ब्रुक ने कुछ देर पिच पर टिकते हुए दिलेरी दिखाई और अर्धशतक लगा दिया। ब्रूक ने 71 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली और उनके आउट होने के बाद निचला क्रम कुछ ही देर में सिमटता चला गया। इंग्लैंड की पूरी टीम 39.4 ओवर में 140 रन पर ऑल-आउट हो गई।

काइल जेमीसन ने बरपाया कहरImage Credit : AP05 / 07

काइल जेमीसन ने बरपाया कहर

इंग्लैंड की इस पारी के दौरान न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में सबसे घातक गेंदबाजी दुनिया के सबसे लंबे गेंदबाजों में शुमार काइल जेमीसन ने की। जेमीसन ने 14 ओवर में कुल 62 रन देते हुए 5 विकेट झटके। उनके अलावा नाथन स्मिथ ने 3 विकेट और विलियम रो'ओर्के ने 2 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का और भी बुरा हाल हुआImage Credit : AP06 / 07

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का और भी बुरा हाल हुआ

मेहमान न्यूजीलैंड की टीम जब जवाब देने उतरी तो उसको भी लॉर्ड्स की पिच का असर झेलना पड़ा। जहां इंग्लैंड ने 94 रन पर 6 विकेट गंवाए थे, वहीं न्यूजीलैंड ने अपने पहले 6 विकेट 12.6 ओवर में सिर्फ 29 रन पर ही गंवा दिए। दिन का खेल खत्म होने तक उनका स्कोर 61 रन पर 6 विकेट था और ग्लेन फिलिप्स नाबाद 31 रन बनाकर आखिरी उम्मीद के रूप में पिच पर टिके हुए थे।

इंग्लैंड के गेंदबाजों में रॉबिनसन चमके, 1 ओवर में 3 विकेटImage Credit : AP07 / 07

इंग्लैंड के गेंदबाजों में रॉबिनसन चमके, 1 ओवर में 3 विकेट

इंग्लैंड के लिए भी तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया और इसमें शीर्ष पर रहे ओली रॉबिनसन जिन्होंने 6 ओवर में 3 मेडन ओवर करते हुए कुल 10 रन देकर 4 विकेट झटके। इसमें भी 3 विकेट उन्होंने एक ही ओवर में लिए। उनके अलावा 1-1 विकेट गस एटकिंसन और जोश टंग ने लिए। इस तरह एक दिन में 60 ओवर भी पूरे नहीं हो पाए और दोनों टीमों के मिलाकर 16 विकेट गिर गए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!