Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 26 July 2026: आज 26 जुलाई 2026, रविवार है। 26 का संयुक्त अंक चंद्रमा और शुक्र के प्रभाव से बना है। यह अंक ज्ञान, धैर्य, आत्मबल, धन और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। 26 का एकल अंक 08 होता है, जिसका स्वामी शनि है। वर्ष 2026 में अंक 08 का विशेष संयोग इसे और भी प्रभावशाली बना रहा है। शनि न्याय, कर्म और सफलता के कारक ग्रह हैं। आज का भाग्यांक 07 है, जिसका स्वामी केतु है। केतु आध्यात्मिक उन्नति, आत्मचिंतन और सूझबूझ का प्रतीक माना जाता है। आज रविवार होने के कारण सूर्य उपासना करें और श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करना शुभ रहेगा। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कहता है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सूर्य तथा शनि का सहयोग प्रगति दिला सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। हालांकि व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: हर सपना बताना नहीं होता सही! जानिए किन 5 सपनों को रखना चाहिए राज
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। नौकरी में काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर सफलता मिलेगी। व्यवसाय में किसी खास व्यक्ति का सहयोग लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज चावल और तिल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 17 दिनों तक सिंह राशि में साथ रहेंगे सूर्य-बुध, इन 3 राशियों को मिलेगा कई प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है और नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। बैंकिंग, मैनेजमेंट और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में बुध और शनि का सहयोग लाभ दिलाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज मसूर और तिल का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सात अन्न और गुड़ का दान करें तथा श्री सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 2 और 8 रहेगा। शुक्र और बुध का सहयोग नौकरी और व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। सांस और आंखों से जुड़ी परेशानी वाले लोग सावधानी रखें। आज मूंग और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 3 और 6 रहेगा। व्यवसाय में अपने कार्यों से संतुष्टि मिलेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग सफलता दिला सकता है। आंखों से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी बरतें। आज चावल और चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग बैंगनी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। आज का दिन व्यवसाय के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। शनि और बुध का सहयोग भविष्य में बड़ी सफलता के संकेत दे रहा है। नौकरी में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज मिष्ठान और जल का दान करें तथा सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। नौकरी में गुरु, केतु और मंगल का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति और आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। शनि और मंगल धन लाभ दिला सकते हैं। सांस संबंधी मरीज आज विशेष सावधानी बरतें। आज हनुमान बाहुक का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
