32 रन और केएल राहुल तोड़ देंगे 46 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी मुकाबला 31 जुलाई को ओवल लंदन में खेला जाना है। इस मुकाबले में कई सीरीज के साथ-साथ कई रिकॉर्ड भी दांव पर हैं। इसी क्रम में केएल राहुल एक बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं। इस दौरे पर बल्ले से लगातार धमाल मचा रहे राहुल इस आंकड़े से केवल 32 रन दूर हैं और उनके पास 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jul 29 2025, 18:54 IST
राहुल के निशाने पर खास रिकॉर्डImage Credit : BCCI01 / 07

राहुल के निशाने पर खास रिकॉर्ड

ओवल, लंदन में खेले जाने वाले 5वें और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल के निशाने पर 46 साल पुराना रिकॉर्ड है। शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल इस खास आंकड़े की दहलीज पर खड़े हैं और पूरी संभावना है कि वह इसे आसानी से हासिल कर लेंगे। (साभार-BCCI)

500 से ज्यादा रन Image Credit : BCCI02 / 07

500 से ज्यादा रन

केएल राहुल इस सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। वह इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। राहुल 8 पारी में 63.88 की औसत और 51.20 की स्ट्राइक रेट से 511 रन बना चुके हैं। उन्होंने ज्यादातर रन तब बनाए हैं जब टीम इंडिया मुश्किल में फंसी थी।

2 शतक जड़ चुके हैं राहुलImage Credit : BCCI03 / 07

2 शतक जड़ चुके हैं राहुल

केएल राहुल इस सीरीज में दो शतक लगा चुके हैं। पहला शतक उन्होंने लीड्स में लगाया था तो दूसरा शतक लॉर्ड्स टेस्ट में लगाया था। लीड्स में उन्होंने 218 गेंद में 113 और लॉर्ड्स में 177 गेंद में 100 रन की पारी खेली थी।

निशाने पर गावस्कर Image Credit : BCCI04 / 07

निशाने पर गावस्कर

राहुल के सामने 46 साल पुराना रिकॉर्ड है। 46 साल पहले सुनील गावस्कर ने 1979 में इंग्लैंड दौरे पर 542 रन बनाए थे। एक ओपनर के तौर पर इंग्लैंड में यह सर्वाधिक रन का स्कोर है और अब राहुल के निशाने पर यही रिकॉर्ड है।

32 रन दूर हैं राहुल Image Credit : BCCI05 / 07

32 रन दूर हैं राहुल

केएल राहुल इस बड़े रिकॉर्ड से फिलहाल 32 रन दूर हैं। वह 8 पारी में अब तक 2 शतक और 2 अर्धशतक के दम पर 511 रन बना लिए हैं। 32 रन बनाते ही केएल राहुल इंग्लैंड में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे। ​

मैनचेस्टर में खेली थी अहम पारी Image Credit : BCCI06 / 07

मैनचेस्टर में खेली थी अहम पारी

केएल राहुल ने मैनचेस्टर टेस्ट में अहम पारी खेली थी। उन्होंने मैच ड्रॉ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राहुल ने पहली पारी में 46 और दूसरी पारी में 90 रन की पारी खेली थी। 90 रन बनाने के लिए राहुल ने 230 गेंद खेली थी।

गिल के साथ अहम साझेदारीImage Credit : BCCI07 / 07

गिल के साथ अहम साझेदारी

केएल राहुल और गिल ने तीसरे विकेट के लिए 188 रन की साझेदारी की थी। दोनों ने मिलकर 421 गेंद उस वक्त खेली जब टीम बिना किसी रन के दो विकेट गंवाकर हार के कगार पर थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!