Anant Ambani Shadi: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के लिए 12 जुलाई का दिन बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने जा रहे हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो अंबानी परिवार ने अनंत की शादी के लिए 12 जुलाई तारीख ऐसे ही नहीं चुनी। इस तिथि पर कई ऐसे विशेष संयोग बन रहे हैं जिस वजह से ये तारीख विवाह बंधन में बंधने के लिए अत्यंत शुभ साबित होगी। चलिए जानते हैं 12 जुलाई को किस नक्षत्र और मुहूर्त में होगी अनंत अंबानी की शादी।
12 जुलाई 2024 को पूरे दिन विवाह का शुभ मुहूर्त है जो 13 जुलाई तक जारी रहेगा। अनंत और राधिका 12 जुलाई की रात में सात फेरे लेंगे।
12 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर सप्तमी तिथि शुरू हो जाएंगी। ज्योतिष अनुसार ये तिथि शादी करने के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। कहते हैं इस तिथि पर शादी करने से वर-वधु के वैवाहिक जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
इस दिन हस्त नक्षत्र भी रहेगा। ये नक्षत्र शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसे में इस नक्षत्र में विवाह करने से वैवाहिक जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
12 जुलाई को शुभ रवि योग भी रहेगा। मान्यताओं अनुसार इस योग में किए गए शुभ काम अत्यंत फलदायी साबित होते हैं।
12 जुलाई को शुक्रवार है। ज्योतिष अनुसार ये दिन शादी करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन होने वाले विवाह लंबे समय तक टिकते हैं।