Top 7 News: लॉकअप 2 के मेकर्स पर फूटा धीरज धूपर के फैंस का गुस्सा, हिना खान के पीठे पीछे शिल्पा शिंदे की बातें

Top 7 News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना काफी कुछ होता है और टॉप 7 में दिन भर की बड़ी खबरें एक जगह बताई जाती है। रविवार को धीरज धूपर ट्रेंड हुए। दूसरी तरफ काम्या पंजाबी ने कुशाल टंडन का सपोर्ट किया।​

Authored by: KavitaUpdated Jul 26 2026, 18:32 IST
पढ़ें टीवी की 7 खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

पढ़ें टीवी की 7 खबरें

Top 7 News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता है और वीकेंड पर भी स्टार्स अपने काम के लिए चलते एक्टिव रहते हैं। आज यानी रविवार के दिन भी टीवी कलाकारों से जुड़ी ढेर सारी खबरें सामने आई हैं, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एक तरफ काम्या पंजाबी कुशाल टंडन का सपोर्ट कनरे अलायंस में पहुंच गई हैं। दूसरी तरफ लॉकअप 2 में धीरज धूपर के इविक्शन की खबर आई है, जिस पर अब धीरज धूपर के फैंस का गुस्सा निकला है। इसके अलावा, टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको टॉप 7 खबरों के जरिए बताते हैं।

​द ट्रेटर्स इंडिया' सीजन 2 का ऐलान​Image Credit : Instagram02 / 08

​द ट्रेटर्स इंडिया' सीजन 2 का ऐलान​

रियलिटी शो द ट्रेटर्स इंडिया के सीजन 2 का ऐलान हो गया है। ये रियलिटी शो अमेजन प्राइम पर जल्द ही आने वाला है। अब दावा किया जा रहा है कि इस शो में मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान की धांसू एंट्री हो सकती है। बता दें कि दोनों ने बिग बॉस किया है।

अंकिता लोखंडे हुई इमोशनल​Image Credit : Instagram03 / 08

अंकिता लोखंडे हुई इमोशनल​

लाफ्टर शेफ्स 3 खत्म होने वाला है और इस पर तमाम सेलेब्स इमोशनल हो रहे हैं। शो से जुड़ा एक प्रोमो आया है, जिसमें तमाम सेलेब्स की आंखें नम हैं। अब अंकिता लाफ्टर शेफ्स की जर्नी से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर इमोशनल हुई हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी का फूटा पंजाब पर गुस्साImage Credit : Instagram04 / 08

देवोलीना भट्टाचार्जी का फूटा पंजाब पर गुस्सा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन श्वेता तिवारी ने अब पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा है और कॉकरोच जनता पार्टी से सवाल भी किया है। श्वेता के सपोर्ट में देवोलीना भट्टचार्जी आई हैं। उन्होंने अपनी भड़ास निकाली है।

धीरज धूपर के फैंस भड़के​Image Credit : Instagram05 / 08

धीरज धूपर के फैंस भड़के​

दावा है कि धीरज धूपर लॉकअप 2 से इविक्ट हो गए हैं। वह हर्षद चोपड़ा से टास्क हार गए हैं। धीरज के इविक्शन की खबर से ही फैंस भड़क गए हैं। सोशल मीडिया पर नो धीरज नो लॉकअप ट्रेंड कर रहा है।

जैस्मिन भसीन का फूटा गुस्सा​Image Credit : Instagram06 / 08

जैस्मिन भसीन का फूटा गुस्सा​

हाल ही में जैस्मिन भसीन ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अली गोनी संग शादी की खबरों पर भड़ास निकाली है। जैस्मिन ने साफ कहा है कि उन्हें जब शादी करनी होगी वो लोग कर लेंगे। बाकी लोग अपने काम से काम रखे।

काम्या पंजाबी ने कुशाल टंडन का किया सपोर्ट​Image Credit : Instagram07 / 08

काम्या पंजाबी ने कुशाल टंडन का किया सपोर्ट​

काम्या पंजाबी खुलकर कुशाल टंडन का सपोर्ट कर रही हैं। कुशाल रियलिटी शो अलायंस में हैं और अब काम्या कुशाल के लिए उस शो के अंदर पहुंच गई हैं। काम्या को शो में देखकर वहां मौजूद तमाम कंटेस्टेंट्स हरान रह गए। वहीं, कुशाल काम्या के गले लगे।

हिना के पीठ पीछे शिल्पा शिंदे की बातेंImage Credit : Instagram08 / 08

हिना के पीठ पीछे शिल्पा शिंदे की बातें

रियलिटी शो लॉकअप 2 में हिना खान जनता की आवाज बनकर आईं। यहां पर हिना ने शिल्पा की गेम की जमकर तारीप की, लेकिन हिना के जाते ही शिल्पा ने काफी बातें की। शिल्पा हिना के खिलाफ श्रेया कालरा से काफी कुछ बोलती दिखीं, जिस वजह से वह ट्रोल हो रही हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!