Entertainment News Today: इस दिन रिलीज होगा 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर, 'कहानी 3' में हुई यामी गौतम की एंट्री

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें सामने आईं। फिल्म बंंटवारा 1947 के ट्रेलर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। तो वहीं विजय वर्मा ने वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिया। इसके अलावा फिल्म कहानी में नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी खबरें चर्चा में रही।

Authored by: AbhayUpdated Jul 26 2026, 15:54 IST
आज की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest01 / 11

आज की बड़ी खबरें

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। रवीना टंडन ने छात्र आंदोलन पर अपनी राय रखी, तो वहीं नंदामुरी बालकृष्ण की सेहत को लेकर नया अपडेट सामने आया। 'रामायण' को लेकर वायरल वीडियो चर्चा में रहा, जबकि टॉम हॉलैंड की नई 'स्पाइडर-मैन' फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी भी सामने आई। 'ब्लैक पैंथर 3' की कास्टिंग, यामी गौतम को लेकर नई रिपोर्ट, गोविंदा से जुड़ा पुराना किस्सा, विजय वर्मा का वायरल पोस्ट, 'बटवारा 1947' का ट्रेलर और सत्यजीत रे पर क्रिस्टोफर नोलन का बयान भी खूब चर्चा में रहा।

रवीना टंडन ने छात्र आंदोलन पर रखी रायImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest02 / 11

रवीना टंडन ने छात्र आंदोलन पर रखी राय

रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर छात्र आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन को उपद्रवियों ने अपने कब्जे में ले लिया। पोस्ट पर बढ़ती बहस के बाद उन्होंने कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया।

नंदामुरी बालकृष्ण की सेहत पर अपडेटImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest03 / 11

नंदामुरी बालकृष्ण की सेहत पर अपडेट

सर्जरी के बाद एक्टर नंदामुरी बालकृष्ण की सेहत में सुधार बताया जा रहा है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अस्पताल पहुंचे और एक्टर से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

​'रामायण' के गोल्ड शंख पर शुरू हुई चर्चाImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest04 / 11

​'रामायण' के गोल्ड शंख पर शुरू हुई चर्चा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 'रामायण' के मेकर्स ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में शामिल लोगों को सोने का शंख गिफ्ट किया। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

'स्पाइडर-मैन' से जुड़ा बड़ा खुलासाImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest05 / 11

'स्पाइडर-मैन' से जुड़ा बड़ा खुलासा

Spider-Man: Brand New Day के मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया और लिखा, 'अब पीटर को अपनी डर का सामना करने का समय आ गया है।' क्लिप में टॉम कहते हैं, 'इस फिल्म में पीटर की जर्नी ज्यादा मुश्किल है।' क्रेटन ने खुलासा करते हुए कहा, 'स्पाइडर-मैन एक विलेन के संपर्क में आता है जो किसी दूसरे व्यक्ति के दिमाग में कूद सकता है।' हॉलैंड ने आगे कहा, 'उसे नहीं पता कि वो किससे लड़ रहा है। और वे उसके सबसे अच्छे दोस्त और उसकी जान से प्यारी लड़की को धमकी दे रहे हैं ताकि उस तक पहुंच सकें। यही उसका सबसे बड़ा डर है। फिल्म में ट्विस्ट, टर्न और ऐसी चीजें हैं जो फैंस को पसंद आएंगी। मुझे ये देखकर बहुत एक्साइटमेंट है कि वे क्या सोचते हैं।' फिल्म के ग्लिम्प्स में हल्क, स्कॉर्पियन और कुछ और का स्पेशल अपीयरेंस भी दिखा।

​'ब्लैक पैंथर 3' में नजर आएंगे डेविड जॉनसनImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest06 / 11

​'ब्लैक पैंथर 3' में नजर आएंगे डेविड जॉनसन

रिपोर्ट के मुताबिक डेविड जॉनसन 'ब्लैक पैंथर 3' में T'Challa's के बेटे का किरदार निभाएंगे। फिल्म को दिसंबर 2028 में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।

​'कहानी 3' को लेकर सामने आई नई रिपोर्टImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest07 / 11

​'कहानी 3' को लेकर सामने आई नई रिपोर्ट

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यामी गौतम फिल्म 'कहानी 3' में विद्या बालन की जगह ले सकती हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

​गोविंदा पर बोलीं शगुफ्ता अलीImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest08 / 11

​गोविंदा पर बोलीं शगुफ्ता अली

एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने बताया कि कादर खान अक्सर गोविंदा के सेट पर देर से पहुंचने की आदत से नाराज हो जाते थे। उन्होंने दोनों से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी शेयर किया।

​विजय वर्मा ने वायरल पोस्ट को बताया फर्जीImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest09 / 11

​विजय वर्मा ने वायरल पोस्ट को बताया फर्जी

सोशल मीडिया पर उनके नाम से वायरल हो रहे रिजर्वेशन वाले पोस्ट पर विजय वर्मा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि ये पोस्ट पूरी तरह फर्जी है और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

​'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च की तैयारीImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest10 / 11

​'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च की तैयारी

फिल्म 'बटवारा 1947' का ट्रेलर 28 जुलाई को जयपुर के मशहूर राज मंदिर सिनेमा में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद 29 जुलाई को मुंबई में भी एक खास इवेंट रखा जाएगा।

​सत्यजीत रे के मुरीद हुए क्रिस्टोफर नोलनImage Credit : IMDb/ Reddit/ Pinterest11 / 11

​सत्यजीत रे के मुरीद हुए क्रिस्टोफर नोलन

डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने महान फिल्ममेकर सत्यजीत रे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'पाथेर पांचाली' देखने के बाद वो इंप्रेस हो गए थे और इस फिल्म ने उन पर गहरा असर छोड़ा था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!