रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत और राधिका की शादी पंडित चंद्रशेखर शर्मा कराएंगे। बता दें ये भारत के नामचीन पंडितों में से एक है और अंबानी परिवार के ज्यादातर कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। राधिका अनंत के जामनगर में हुए प्री वेडिंग फंक्शन में हस्ताक्षर सेरेमनी भी पंडित चंद्रशेखर शर्मा की मौजूदगी में ही संपन्न हुई थी।
पंडित चंद्रशेखर शर्मा अंबानी परिवार के बेहद खास हैं। तभी तो उनके हर कार्यक्रम में ये जरूर शामिल होते हैं।
अंबानी परिवार में विशेष पूजा-पाठ ज्यादातर पंडित चंद्रशेखर ही करते हैं।
जानकारी अनुसार पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने ही आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी कराई थी।
पंडित चंद्रशेखर शर्मा ज्योतिषी और पुजारी होने के साथ-साथ पर्सनल कोच और मोटिवेटर भी हैं।
इस तस्वीर से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अंबानी परिवार पंडित चंद्रशेखर शर्मा को कितना मानता है।
पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी भी कराई थी।
जानकारी अनुसार पंडित चंद्रशेखर शर्मा जी शादी कराने के लिए 25 हजार रुपए चार्ज करते हैं।