अगर आप किसी लंबी बीमारी से परेशान हैं तो हनुमान जयंती पर घी में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को लेप लगाएं।
आर्थिक संपन्नता के लिए हनुमान जयंती पर एक सफेद कागज लें। उस पर सिंदूर से स्वास्तिक का चिन्ह बना लें फिर इसे पहले हनुमानजी को अर्पित करें और उसके बाद इसे अपनी तिजोरी में या धन रखने वाले स्थान पर रख लें।
हनुमान जयंती पर चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को लेप लगाएं। फिर अपनी उम्र के हिसाब से पीपल के पत्ते लेकर उस पर राम नाम लिख कर इसे हनुमान जी को समर्पित कर दें।
हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के पैरों में सिंदूर चढ़ाएं और उसके बाद उस सिंदूर को अपने माथे पर लगा लें। ऐसा करने से विवाह में आ रही दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण, रामायण इत्यादि का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से आपके जीवन की कई परेशानियों का अंत हो जाएगा।