MBA नहीं, मैनेजमेंट के ये 5 कोर्स भी दिला सकते हैं लाखों की सैलरी

Best Management Courses After 12th, Graduation: मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने की बात आते ही सबसे पहले लोगों के जुबान पर एमबीए का नाम आता है। हालांकि बिजनेस के क्षेत्र में बढ़ने के लिए एमबीए ही एकमात्र सहारा नहीं है। इसके अलावा भी आप चाहें तो कई कोर्स कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस कोर्स को करने के बाद मार्केटिंग, फाइनेंस, बिजनेस एनालिटिक्स, ह्यूमन रिसोर्स और ऑपरेशंस जैसे क्षेत्रों में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

Authored by: Aditya SinghUpdated Sep 17 2026, 11:49 IST
​PGDM, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मैनेजमेंट​Image Credit : IStock01 / 07

​PGDM, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मैनेजमेंट​

पीजीडीएम यानी पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा मैनेजमेंट का प्रमुख कोर्स माना जाता है। इस कोर्स में छात्रों को बिजनेस मैनेजमेंट के साथ इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक व्यावहारिक जानकारी दी जाती है। इसमें मार्केटिंग, फाइनेंस, HR, इंटरनेशनल बिजनेस और बिजनेस एनालिटिक्स जैसे स्पेशलाइजेशन चुने जा सकते हैं। ऐसे में आप चाहें तो पीजीडीएम कर सकते हैं।

MMS यानी मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीजImage Credit : IStock02 / 07

MMS यानी मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज

MMS यानी मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (Master Of Management Studies) भी मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा का एक विकल्प है। इसमें बिजनेस एनालिस्ट, मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स और ऑपरेशंस जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाती है।

इस क्षेत्र में नौकरीImage Credit : IStock03 / 07

इस क्षेत्र में नौकरी

इस कोर्स को पूरा करने के बाद छात्र मैनेजमेंट ट्रेनी, बिजनेस डेवलपमेंट, मार्केटिंग और HR से जुड़े पदों पर करियर शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिहाज से यह कोर्स भी काफी पॉपुलर है।

डिजिटल मार्केटिंग, Digital MarketingImage Credit : IStock04 / 07

डिजिटल मार्केटिंग, Digital Marketing

इस कोर्स को पूरा करने के बाद छात्र मैनेजमेंट ट्रेनी, बिजनेस डेवलपमेंट, मार्केटिंग और HR से जुड़े पदों पर करियर शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिहाज से यह कोर्स भी काफी पॉपुलर है।

यहां मिलेगी आपको नौकरी05 / 07

यहां मिलेगी आपको नौकरी

इसके बाद आप Digital Marketing Executive, SEO Specialist, Brand Manager, Performance Marketer और Marketing Manager जैसे पदों पर अवसर मिल सकते हैं।

बिजनेस एनालिटिक्सImage Credit : IStock06 / 07

बिजनेस एनालिटिक्स

डेटा के बढ़ते इस्तेमाल के कारण बिजनेस एनालिटिक्स मैनेजमेंट के क्षेत्र में तेजी से महत्वपूर्ण हो रहा है। इसमें स्टैटिस्टिक्स, डेटा विजुअलाइजेशन, बिजनेस इंटेलिजेंस और एनालिटिक्स जैसे विषय शामिल हो सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद आप Business Analyst, Data Analyst और Analytics Consultant जैसे क्षेत्रों में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

मास्टर इन फाइनेंसImage Credit : IStock07 / 07

मास्टर इन फाइनेंस

इसके अलावा आप चाहें तो मास्टर इन फाइनेंस भी कर सकते हैं। यह भी सबसे पॉपुलर कोर्सेस में से एक है। इन दिनों इस कोर्स की काफी डिमांड है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!