क्रिकेट

Sher-E-Punjab T20 League: प्रभसिमरन की आंधी में उड़े अमृतसर सूरमा, शेर ए पंजाब टी20 लीग में जड़ा विस्फोटक शतक

Sher-E-Punjab T20 League: शेर-ए पंजाब टी20 लीग में रोज फैंस को एक से बढ़कर एक विस्फोटक पारी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को अमृतसर सूरमा और जलंधर वॉरियर्स के बीच मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

Image

प्रभसिमरन सिंह (साभार-X)

Sher-E-Punjab T20 League: प्रभसिमरन सिंह की कप्तानी पारी के दम पर जलंधर वॉरियर्स ने अमृतसर सूरमा को 8 विकेट से रौंद दिया। अमृतसर सूरमा ने जब पहले बल्लेबाजी करते हुए नमन धीर की शानदार 117 रन की पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 264 रन का स्कोर खड़ा किया तो उसने नहीं सोचा होगा कि अंत में हार उसके नसीब में होगी। लेकिन प्रभसिमरन सिंह कुछ और ही सोच कर आए थे। उनकी कप्तानी पारी के दम पर जलंधर ने यह मुकाबला 19 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत लिया।

प्रभसिमरन सिंह की तूफानी पारी

जलंधर वॉरियर्स के कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 47 गेंद में नाबाद 125 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने फैंस का खूब मनोरंजन किया। इस पारी के दौरान प्रभसिमरन सिंह ने 14 चौके और 8 छक्के जड़े। उन्होंने अपना शतक केवल 41 गेंद में पूरा किया। प्रभसिमरन के अलावा अनमोल मल्होत्रा ने 53 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 92(35) रन की नाबाद साझेदारी की।

बेकार गई नमन और अभिषेक की पारी

जलंधर वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अमृतसर सूरमा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा की 82 और नमन धीर की 117 रन की पारी के दम पर 264 रन बनाए। अभिषेक ने अपनी पारी में 5 चौके और 7 छक्के जबकि नमन धीर ने अपनी पारी में 7 चौके और 10 छक्के जड़े। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों की विस्फोटक पारी भी अमृतसर वॉरियर्स को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। जलंधर वॉरियर्स की दो मैच में यह पहली जीत है जबकि अमृतसर सूरमा को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। प्वाइंट्स टेबल में जलंधर वॉरियर्स चौथे जबकि अमृतसर सूरमा छठे पायदान पर है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article