राधिका का जन्म 18 दिसंबर को हुआ है। अंकज्योतिष अनुसार 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलांक की लड़कियां किस्मत की धनी होती हैं। जिस किसी से इनकी शादी होती है उसकी किस्मत चमक जाती है। इतना ही नहीं मूलांक 9 की लड़कियां अपने ससुराल वालों के लिए भी लकी होती हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 9 की लड़कियों के बारे में दिलचस्प बातें।
राधिका मर्चेंट मूलांक 9 की जातक हैं। इस मूलांक की लड़कियां बुद्धिमान और मेहनती होती हैं। जिस वजह से ये हर काम में सफलता पाती हैं।
इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है क्योंकि ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।
ये ऊर्जावान और निडर स्वभाव की होती हैं। इन पर मंगल देव की विशेष कृपा रहती है।
मूलांक 9 की लड़कियां जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करती हैं और अंत में सफलता भी पाती हैं।
इस मूलांक की लड़कियों के पास जमीन-जायदाद की कभी कमी नहीं होती। मंगल की कृपा से ये संपत्ति के मामले में लकी होती हैं।
मूलांक 9 की लड़कियां आत्मनिर्भर होती हैं। ये हर काम अपने दम पर करना पसंद करती हैं।
इस मूलांक की लड़कियां अपने पति से बेहद प्यार करने वाली होती हैं। ये उनकी हर छोटी-मोटी खुशी का खास ख्याल रखती हैं।