Solar System: हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह मौजूद हैं और सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं जिनमें बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून शामिल हैं।
Mercury Planet: सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह बुध है। बुध हमारे तारे से औसतन 0.387 खगोलीय इकाइयों या लगभग 5.8 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर परिक्रमा करता है। बुध को सूर्य की परिक्रमा करने में पृथ्वी के महज 88 दिन लगते हैं।
Mercury Interesting Facts: बुध एक अजीब छोटी दुनिया है। इसकी सतह पर मौजूद कुछ क्रेटर कभी भी सूर्य की रोशनी नहीं देख पाते हैं। सौरमंडल के किसी भी ग्रह की तुलना में इसका तापमान सबसे ज्यादा है।
Mercury Temperature: बुध का तापमान माइनस 184 डिग्री सेल्सियस से लेकर 427 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो सकता है। लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, खगोलविद मारिया विंसेंट ने बताया कि कोई सोच सकता है कि बुध हमेशा बहुत रहता है, क्योंकि वह सूर्य के बेहद करीब है, लेकिन ऐसा नहीं है।
खगोलविद मारिया विंसेंट ने बताया कि बुध का सूर्य की ओर वाला हिस्सा अत्यधिक गर्म होता है, जबकि रात के समय बुध ग्रह बेहद ठंडा होता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि बुध पर तापमान को नियंत्रित करने के लिए कोई वायुमंडल नहीं है।
Is Mercury hot or cold: सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि सूर्य से दूर होने के बावजूद शुक्र ग्रह वास्तव में बुध ग्रह से ज़्यादा गर्म है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि शुक्र ग्रह पर हवा की एक मोटी चादर मौजूद है, जो ग्रह के चारो ओर गर्मी को रोक लेती है जिसकी वजह से सतह का तापमान 482 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।