दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से चल रहा है और इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के दिसंबर तक चालू होने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण नवंबर तक पूरा होने का अनुमान है। नवंबर के अंत में होने वाले सुरक्षा ऑडिट के बाद एक्सप्रेसवे को दिसंबर में यातायात के लिए खोलने की तैयारी है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर मौजूद वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर पर जल्द वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे। नवंबर में इस कॉरिडोर पर सेफ्टी ऑडिट टेस्ट होना है लेकिन, उससे पहले ही यहां वाहन दौड़ते नजर आए। दिल्ली देहरादून वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर पर पिछले रविवार को कुछ वाहन दौड़ते नजर आए थे। (Photo- NHAI)
इसके शुरू होने पर दिल्ली के यात्री अक्षरधाम से अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं, और देहरादून तक की 264 किमी की दूरी को केवल 2.5 घंटे में तय कर पाएंगे। इस एक्सप्रेसवे को तैयार करने में करीब 14,285 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। (iStock)
इस एक्सप्रेसवे की एक अनूठी खासियत है 12 किलोमीटर ऊंचा वन्यजीव गलियारा है, जो घने जंगलों के ऊपर से गुजरता है और राजाजी राष्ट्रीय उद्यान से गुजरते हुए जंगली जानवरों के मनोरम नजारे पेश करेगा। (Photo- X)
32 किलोमीटर के एक्सेस कंट्रोल रोड में से 19 किलोमीटर की सड़क एलिवेटेड बनाई जा रही है। इस एलिवेटेड रोड के नीचे 6 लेन की रोड भी बनाई गई है, जिससे दिल्ली का ट्रैफिक कंट्रोल किया जाएगा। (ANI)
एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से शुरू होगा और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) से जुड़ेगा। इस एलिवेटेड सेक्शन की 6-लेन की सड़क दिल्ली के यातायात को सुधारने में मदद करेगी। उत्तर प्रदेश से यात्रा करने वालों के लिए मंडोला के पास एक एंट्री प्वाइंट होगा, जिसमें विजय विहार और 5 पुश्ता रोड पर पहुंच सकेंगे। (iStock)
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था शास्त्री पार्क के पास होगी। यहां पर कश्मीरी गेट से देहरादून जाने वाले वाहन शास्त्री पार्क के पास एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे। यूपी की तरफ से एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन शास्त्री पार्क के पास निकल भी सकेंगे। (ANI)